टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन से टूटा बाबर आजम का ख्वाब, हाथ जा सकता है ये बड़ा मौका

Babar Azam News: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शान मसूद ही पाकिस्तन के कप्तान रह सकते हैं। पहले उम्मीद की जा रही थी कि बाबर को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

BeFunky-collage (6)

Babar Azam News: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम को ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा है। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। कई क्रिकेट दिग्गज उन्हें कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनके टेस्ट टीम के कप्तान बनने के उम्मीद को गहरा झटका लगा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि बाबर को तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

टेस्ट टीम की नहीं मिलेगी कप्तानी

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद ही रहेंगे। टी20 विश्व कप 2024 में बाबर आजम की खराब कप्तानी ने बोर्ड को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि बतौर पाकिस्तान के टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी की ये पहली सीरीज होगी।

वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने छोड़ दी थी कप्तानी

विज्ञापन

पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद शान मसूद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा टी20 में भी शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पीसीबी ने शाहीन की जगह बाबर को कप्तान बना दिया था। उम्मीद की जा रही थी कि उनकी कप्तानी में टीम अच्छा करेगी, लेकिन पाकिस्तान को USA और भारत से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

पीसीबी उठा सकती है बड़े कदम

टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीसीबी कई बड़े फैसले भी ले सकती है। जानकारी के अनुसार, बोर्ड खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को भी रिव्यू कर सकता है। इसके अलावा बोर्ड खिलाड़ियों की सैलरी और मैच फीस में भी कटौती कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ