T20 WC 2024: सुपर-8 के दौरान बारिश आई तो कैसे निकलेगा नतीजा? जान लें ये नियम

T20 World Cup 2024: Team India का कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इससे भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लगा है। आइए जानते हैं कि अगर सुपर-8 के दौरान बारिश आती है तो क्या होगा…

Team India T20 WC 2024 Rain

Team India T20 WC 2024 Rain

T20 World Cup 2024: भारत-कनाडा के बीच शनिवार को लॉडरहिल में होने वाला टी-20 विश्व कप का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच का दोनों टीमों के सुपर-8 समीकरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम इंडिया पहले ही क्वालीफाई कर गई है। जबकि कनाडा पहले से ही बाहर है। अब भारतीय टीम 20 जून को अपना पहला सुपर-8 मैच खेलेगी। ये मैच केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ होना तय हुआ है। अब अगर सुपर-8 के मुकाबलों में बारिश आई तो क्या होगा? मैच का नतीजा कैसे निकलेगा, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

सुपर-8 में भी नहीं होगा रिजर्व डे

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपर-8 के मुकाबलों में भी ग्रुप-स्टेज के मैचों की तरह रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। यानी अगर बारिश आती है तो किसी भी हाल में मैच को उसी दिन पूरा करना होगा। मैच का नतीजा निकालने के लिए इस स्थिति में 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है। इसके बावजूद अगर मैच नहीं होता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। आपको बता दें कि सुपर-8 में हर टीम 3-3 मैच खेलेगी। अगर एक भी मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो टीमों को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है क्योंकि ग्रुप स्टेज के मुकाबले उनके पास एक मैच कम रहेगा।

विज्ञापन

कम से कम 10-10 ओवर करनी होगी बल्लेबाजी

पहले सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान बारिश आती है तो उसी दिन मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। अगर ये मुमकिन नहीं होता है तो मैच रिजर्व डे में चला जाएगा। फर्स्ट सेमीफाइनल और फाइनल के लिए 190 मिनट और रिजर्व डे का प्रावधान है। जबकि दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। दूसरे सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। खास बात यह है कि दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के बीच सिर्फ एक ही दिन का अंतर होगा। दूसरा सेमीफाइनल 27 जून और फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ