T20 WC 2024: रवि शास्त्री ने जय शाह को दिया नया नाम, जीत के बाद शेयर किया खास पोस्ट

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने जय शाह और रोहित शर्मा को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें शास्त्री ने जय शाह को नया नाम भी दिया है।

jay shah ravi shastri

jay shah ravi shastri

T20 World Cup 2024 Rohit Sharma: टीम इंडिया फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अब दूसरी बार टी20 विश्व कप की विजेता बन गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की ये पहली विश्व कप ट्रॉफी है। टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत से पहले जब भारत के स्क्वाड को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। इसके अलावा उस वक्त ये भी बड़ा सवाल था कि क्या रोहित शर्मा विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन दूसरी तरफ बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही मन बना चुके थे कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे।

विज्ञापन

इसको लेकर जय शाह ने अपने बयान में भी कहा था। साथ ही जय शाह ने कहा था कि 29 जून को टीम इंडिया चैंपियन बनेगी। वहीं अब इसके लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल भी हो रही है।

विज्ञापन

रवि शास्त्री का खास पोस्ट

टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार शुभकामनाएं मिल रही है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने भी अपने एक्स अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। रवि शास्त्री ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि बहुत बढ़िया जयशाह, आपका नया नाम जय नोस्ट्राडेमस शाह है। आपने 4 महीने पहले रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया था और भविष्यवाणी की थी कि आज भारत कप जीतेगा। रवि शास्त्री की पोस्ट पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा मुझे आज भी वह समय और उनका भाषण याद है। बहुत बढ़िया..

विज्ञापन

टीम इंडिया ने 7 रन से जीता था फाइनल

भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ