---विज्ञापन---

खेल angle-right

आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को दिया जीत का नया मंत्र

IND vs IRE: भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज से श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस ने अपनी पहली टीम हडल में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीत का नया मंत्र दिया है.

---विज्ञापन---

India vs Ireland, Shreyas Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लबा में खेला जाएगा. इस मैच में श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेंगे. बतौर कप्तान श्रेयस भारतीय टी20 टीम के लिए एक नए युग की शुरुआत करने की तैयारी में हैं. मुकाबले से ठीम पहले बेलफास्ट में टीम हडल के दौरान अय्यर ने पहली बार कप्तान के तौर पर खिलाड़ियों को संबोधित किया और टीम के लिए अपना विजन साझा किया. बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

मैच से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से एकजुट होकर खेलने और मजबूत टीम कल्चर बनाने की अपील की. वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं दीं. टीम को संबोधित करते हुए श्रेयस ने कहा, “भारतीय टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. जैसा कि गौती भाई ने कहा, यह एक बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार है. आगे बढ़ते हुए मैं ऐसा टीम कल्चर बनाना चाहता हूं, जहां मुश्किल समय में हम सभी एक-दूसरे का साथ दें, एक-दूसरे की रक्षा करें और मैदान पर खुलकर खेल का आनंद लें.”

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा, “हम सब एक परिवार हैं. हमें शेरों की तरह खेलना है और हर मैच में जीतने के इरादे से उतरना है. ऐसा माहौल बनाना जरूरी है, जहां हर खिलाड़ी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाए और साथी की सफलता का जश्न मनाए.”

लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था. अब उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. हालांकि, कप्तानी का अनुभव उनके पास पहले से मौजूद है. अय्यर की अगुआई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में आईपीएल का खिताब जीता था.

---विज्ञापन---

इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा और मजबूत हुआ. इस सीरीज के लिए तिलक वर्मा को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है. उन्होंने यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल से संभाली है. अक्षर इस दौरे पर टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उपकप्तानी की भूमिका अब तिलक वर्मा निभाएंगे.

ये भी पढ़ें- कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK का हाई वोल्टेज मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2026 05:18 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola