IND A vs SL A: ध्रुव जुरेल के शतक से इंडिया की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन श्रीलंका ने बनाए 113 रन, भारत को 339 रनों की बढ़त

IND A vs SL A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में जारी पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. इस मैच में दूसरे दिन भारत ने 452 के स्कोर पर पहली पारी घोषित की, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने स्टंप्स होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए.

IND A vs SL A (Image generated by AI)

IND A vs SL A (Image generated by AI)

India A vs Sri Lanka A 1st Unofficial Test: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. गॉल में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान ध्रुव जुरेल ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. जुरेल के नाबाद 141 रन की बदौलत इंडिया ए ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 452 रन बनाकर घोषित कर दी. इसके जवाब में श्रीलंका ए ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 113 रन बनाए और वह अभी भी भारत से 339 रन पीछे है.

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल ने खेली कप्तानी पारी

दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 333 रनों के साथ की थी. पहले दिन कप्तान ध्रुव जुरेल 68 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे, जबकि उनके साथ शेख रशीद 53 रन बनाकर नाबाद रहे थे. हालांकि, रशीद दूसरे दिन सिर्फ 10 रन जोड़ सके और 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान जुरेल ने हर्ष दुबे के साथ 86 रनों की साझेदारी की और भारत को 439 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, दुबे 30 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ (22), देवदत्त पडिक्कल (12) और आयुष पांडे (25) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

विज्ञापन

लगातार विकेटों के पतन के बीच जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 215 गेंदों में नाबाद 141 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 452 रन बनाकर घोषित कर दी. श्रीलंका ए की ओर से तेज गेंदबाज चमिका गुणसेकरा सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 84 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने शेख रशीद और हर्ष दुबे समेत तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

कंबोज और यश ठाकुर ने दिलाई तेज शुरुआत

452 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद इंडिया ए के गेंदबाजों ने भी शानदार खेल दिखाया. अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को 10 रन पर आउट कर पहला झटका दिया. इसके बाद यश ठाकुर ने पवनथा वीरसिंघे (11) को बोल्ड कर श्रीलंका ए को दूसरी सफलता से झटका दिया. हालांकि, शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नुवानिदु फर्नांडो और एशेन बंडारा ने श्रीलंका की पारी को संभाल लिया.

विज्ञापन

फर्नांडो दिन का खेल खत्म होने तक 65 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि बंडारा 18 रन पर नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी कर अपनी टीम को और नुकसान से बचाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ