IND vs IRE: मैदान पर उतरते ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-विराट को छोड़ा पीछे

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलने उतरे हैं. अय्यर ने इस मैच में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालते ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

Shreyas Iyer (Image generated by AI)

Shreyas Iyer (Image generated by AI)

India vs Ireland 1st T20I,Shreays Iyer: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योत दिया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टी20 टीम पहली बार मैदान पर उतरी है. वहीं, इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपना कप्तानी डेब्यू किया और मैदान पर उतरते ही 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

विज्ञापन

कप्तानी डेब्यू पर श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. श्रेयस भारत के लिए टी20I कप्तानी में डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा 114 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. श्रेयस भारतीय टी20 घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और आईपीएल में DC, KKR और PBKS की कमान भी संभाल चुके हैं.

विज्ञापन

यानी अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी काफी अनुभव हासिल करने के बाद सौंपी गई है, जो भारतीय टी20 टीम के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है.

भारत की T20I कप्तानी में डेब्यू के समय सबसे ज्यादा T20 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

  • 114 – श्रेयस अय्यर*
  • 80 – रोहित शर्मा
  • 72 – विराट कोहली
  • 42 – केएल राहुल
  • 30 – ऋषभ पंत
  • 21 – शिखर धवन

सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय

श्रेयस अय्यर ने 31 साल 202 दिन की उम्र में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभाली. इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव हैं.

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में टी20 कप्तानी डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

  • 35 वर्ष 232 दिन – शिखर धवन
  • 33 वर्ष 70 दिन – सूर्यकुमार यादव
  • 31 वर्ष 202 दिन – श्रेयस अय्यर*
  • 30 वर्ष 234 दिन – रोहित शर्मा
  • 30 वर्ष 143 दिन – केएल राहुल

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार की ‘कुर्बानी’, अब वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा! मिशन 2028 के लिए क्या है टीम इंडिया का मास्टरप्लान?

नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर लौटे अय्यर

श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली है. लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे अय्यर के सामने अब कप्तान के रूप में खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती होगी. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी20I मुकाबला दिसंबर 2023 में खेला था. आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके अय्यर अब भारतीय टीम के साथ भी उसी सफलता को दोहराना चाहेंगे.

बता दें कि, अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 आईपीएल का खिताब जिताया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया. इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ