कब और कहां देख पाएंगे IND vs PAK का हाई वोल्टेज मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

IND vs PAK, FIH Pro League: भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी के मैदान पर महा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया ने एक बार फिर से जीत हासिल कर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी. आइए आपको भी बताते हैं कि ये मैच फैंस कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

jacket (78)

IND vs PAK, FIH Pro League: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच किसी भी खेल में मुकाबला होता है तो हर किसी की नजरें उसके ऊपर टिक जाती हैं. इन दोनों देशों के बीच हर एक मैच हाई वोल्टेज और रोमांच से भरपूर होता है. एक बार फिर से फैंस को इन दोनों देशों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद होगी. FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत और पाकिस्तान के बीच 26 जून को महा मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट में ये दोनों टीमों के बीच दूसरी भिड़ंत होगी. पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-3 के अंतर से जीत हासिल की थी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस इस मुकाबले को कई और कहां लाइव देख पाएंगे.

विज्ञापन

कब शुरू होगा IND vs PAK का मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मैच रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

कहां खेला जाएगा IND vs PAK का मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच FIH प्रो लीग में ये महा मुकाबला लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम अगले राउंड में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करेगा. 

किस चैनल पर IND vs PAK मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का ये हाई वोल्टेज मुकाबला फैंस स्टार नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 HD पर लाइव देख सकते हैं. इसी के साथ ओटीटी पर ये मुकाबला जियोहॉटस्टार पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों के लिए संभावित लाइन अप

भारत की अनुमानित लाइनअप: कृष्ण बहादुर पाठक (जीके); हरमनप्रीत सिंह (सी), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, नीलम संजीप ज़ेस; हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद; अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजिंदर सिंह.

पाकिस्तान की अनुमानित लाइनअप: अब्दुल्ला इश्तियाक खान (जीके); मोहम्मद अब्दुल्ला, अरबाज़ अहमद, सुफियान खान, मुबाशर अली; अम्माद बट (सी), राणा वहीद अशरफ, हन्नान शाहिद; अहमद नदीम, अबू महमूद, मोइन शकील.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ