---विज्ञापन---

खेल angle-right

PAK vs CAN: पाकिस्तान की जीत ने बदल दिया पूरा समीकरण, इस तरह करेगी सुपर-8 में क्वालीफाई

Pakistan Super 8 Qualification Scenario: पाकिस्तान की टीम ने कनाडा के खिलाफ खेले गए T20 World Cup 2024 के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पाकिस्तान ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

---खबर नीचे जारी है---

Pakistan Super 8 Qualification Scenario: पाकिस्तान ने मंगलवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में कनाडा को शिकस्त दी। पाकिस्तान ने ये मुकाबला 15 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीता। पाकिस्तान इस जीत के बाद ग्रुप-A की पॉइंट्स टेबल में छलांग मारते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे उसकी सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं। आइए जानते हैं कि अब पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में कैसे पहुंच सकती है।

सुधर गया नेट रन रेट

पाकिस्तान के पास 3 मुकाबले में से एक में जीत के बाद 2 पॉइंट्स हो गए हैं। उसके पास +0.191 का नेट रन रेट हो गया है। इसके साथ ही वह कनाडा को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है। अब अगर पाकिस्तान को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को होने वाला मुकाबला भी बड़े अंतर से जीतना होगा। इससे उसके पास बेहतर नेट रन रेट के साथ 4 पॉइंट हो जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया की जीत की दुआ

इसके साथ ही पाकिस्तान को ये उम्मीद करनी होगी कि भारत अगले मुकाबले में यूएसए और कनाडा दोनों को हरा दे, लेकिन इसके बावजूद उसका खतरा नहीं टलेगा। पाकिस्तान को ये भी उम्मीद करनी होगी कि यूएसए 14 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी बड़े अंतर से हार जाए। इससे USA के पास 4 पॉइंट्स के साथ कम नेट रन रेट होगी। जिससे पाकिस्तान 4 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: PAK vs CAN: कौन हैं आरोन जॉनसन? कनाडा के ‘योद्धा’ ने जीत लिया दिल

कनाडा का सफर लगभग खत्म

कनाडा का सफर लगभग खत्म माना जा रहा है। उसके पास एक ही मुकाबला बचा है, जोकि भारत के सामने है। अगर इस मैच में बड़ा उलटफेर नहीं होता है तो कनाडा की टीम 2 पॉइंट्स के साथ बाहर हो जाएगी। वहीं आयरलैंड को क्वालीफाई करने के लिए अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि भारत-पाकिस्तान के इस ग्रुप से कौनसी 2 टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करती हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: हारिस रऊफ ने T20i में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 11, 2024 11:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola