हारिस रऊफ ने T20i में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के नंबर-1 तेज गेंदबाज

Haris Rauf 100 T20i Wickets: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। हारिस ने कनाडा के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के मुकाबले में 2 विकेट चटकाए।

Haris Rauf

Haris Rauf

Haris Rauf 100 T20i Wickets: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे दौर से गुजर रही है। टीम को यूएसए और भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन कनाडा के खिलाफ मंगलवार को खेले मुकाबले में उसके गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां एक ओर मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इन 2 विकेटों के साथ हारिस रऊफ ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 पेसर बने हारिस रऊफ

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले दुनिया के नंबर-1 पेसर बन गए हैं। हारिस ने ये कारनामा 71वें मैच की 69वीं इनिंग में किया। इसी के साथ वह पाकिस्तान के ऐसे सिर्फ दूसरे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 100 विकेट लेने का कारनामा किया है। रऊफ से पहले ये कीर्तिमान शादाब खान के नाम दर्ज है। शादाब के नाम अब तक 103 मैचों की 95 इनिंग में 107 विकेट दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज

वहीं हारिस के नाम अब 71 मैचों में 101 विकेट हो गए हैं। ओवरऑल सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान के नाम दर्ज है। जिन्होंने 53 मैचों में 100 विकेट चटकाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उसके बाद श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का नाम शामिल है। जिन्होंने 63 मैचों में ये रिकॉर्ड बनाया, लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज स्पिनर हैं। हारिस सबसे तेज 100 विकेट लेने के मामले में अब दुनिया के तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।

विज्ञापन

अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं हारिस रऊफ

रऊफ ने अपने टी-20 करियर की शुरुआत 24 जनवरी 2020 को बांग्लादेश के खिलाफ लाहौर में की थी। उसके बाद से ही वह पाकिस्तान के कंसिस्टेंट गेंदबाज रहे हैं। आपको बता दें कि हारिस का वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था क्योंकि उन्हें चोट लग गई थी। रऊफ ने यूएसए के खिलाफ 37 रन देकर 1 विकेट लिया था। जबकि भारत के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। रऊफ इस विश्व कप में अच्छी फॉर्म में हैं। देखना होगा कि वे इस लय को कितना बरकरार रख पाते हैं।

विज्ञापन

मैच का हाल 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन बाद में उसके विकेट धीरे-धीरे गिरते चले गए। कनाडा की टीम के ओपनर आरोन जॉन्सन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 4 चौके-4 छक्के ठोक 52 रन जड़े। कनाडा की टीम उनकी इस शानदार पारी की वजह से 20 ओवर में 107 रन बना सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ