T20 WC 2024: 'कप्तानी छोड़ो..बाबर पाक टीम में रहने लायक भी नहीं' पूर्व भारतीय दिग्गज ने लगाई लताड़

T20 World Cup 2024 Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर अब विश्व कप 2024 में खत्म हो चुका है। जिसके बाद पाक टीम और कप्तान बाबर आजम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब पूर्व भारतीय दिग्गज ने बाबर को लताड़ लगाई है।

Babar Azam

Babar Azam

T20 World Cup 2024 Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर अब टी20 विश्व कप 2024 में खत्म हो गया है। पाकिस्तान के लिए ये विश्व कप बेहद खराब रहा है। लीग मैचों के बाद ही पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। पाक टीम ने फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स को अपने खराब प्रदर्शन से इस विश्व कप नें बेहद निराश किया है। जिसके बाद से पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। बाबर को अब काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने बाबर आजम को जमकर लताड़ लगाई है।

विज्ञापन

‘बाबर पाक टीम के लायक नहीं’

विश्व कप में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है। पाक टीम की बल्लेबाजी ज्यादातर कप्तान बाबर आजम पर निर्भर रहती है। वहीं बाबर आजम का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम के लिए कुछ खास कमाल बाबर नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

वहीं अब विश्व कप से पाक टीम के बाहर होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बाबर आजम को लताड़ लगाते हुए कहा कि बाबर आजम छक्के लगाने वाला बल्लेबाज नहीं है। तेज गेंदबाजों के सामने मैंने उसको कभी पैरो का इस्तेमाल करते हुए नहीं देखा है। मुझे लगता है कि एक लीडर के तौर पर आपको सोचना होगा। अब आपको खुदको डिमोट करना चाहिए। अगर पाकिस्तान टीम का कप्तान बदलता है तो बाबर टी20 टीम में जगह पाने के लायक भी नहीं है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में पाक का प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2024 बाबर आजम की पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा है। पाक टीम को 4 लीग मैचों में से 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा था। अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को मेजबान यूएसए के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम का काफी मजाक उड़ाया गया था, क्योंकि पाकिस्तान के मुकाबले यूएसए की टीम काफी कमजोर मानी जाती है। इसके बाद पाकिस्तान को दूसरे मुकाबले में भारत के हाथों शिकस्त मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान ने कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी लेकिन पाक टीम सुपर-8 में जगह बना पाने में नाकामयाब रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ