T20 WC 2024: राशिद से नहीं इस गेंदबाज से बचकर रहना होगा रोहित-कोहली को, हासिल कर चुका है अभी तक 12 विकेट

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया का सुपर 8 में पहला मैच अफगानिस्तान से होना है। इस मैच से पहले सभी की निगाह रोहित और कोहली पर टिकी हुई है। कोहली के बल्ले से अभी तक कोई भी बड़ी पारी नहीं निकली है।

Munawar Faruqui (9)

T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024: ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद अब टीम इंडिया सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। टीम का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। ये मुकाबला 20 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। सभी की निगाह विराट कोहली और राशिद खान के बीच होने वाले जंग को लेकर टिकी हुई है। लेकिन अफगानिस्तान की टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली की पुरानी कमजोरी का फायदा उठा सकती है।

विज्ञापन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों से होती है कोहली और रोहित को दिक्कत

रोहित शर्मा और विराट कोहली कई बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ट्रेंट बोल्ट, स्टार्स, मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी कई बार इस कमजोरी का फायदा भी उठा चुके हैं। फजलहक फारूकी भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपनी स्विंग और कंट्रोल से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

हासिल किए सबसे ज्यादा विकेट

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने अभी तक टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। वो 4 मैचों में 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 6.66 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उन्होंने तहलका मचा दिया था। उन्होंने 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी की दम पर ही अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया दिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है, लेकिन वो नई गेंद से स्विंग करा सकते हैं। इस वजह से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा।

विज्ञापन

कोहली और रोहित कर रहे हैं संघर्ष

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अभी तक वर्ल्ड कप में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। आयरलैंड के मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक बनाया था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से भी कोई बड़ी पारी नहीं निकली हैं। विराट कोहली अभी तक दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए हैं। ऐसे में इन दोनों ही बल्लेबाजों को शुरूआती ओवर में फजलहक फारूकी से बचकर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ