T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे सुपर-8 की तस्वीर साफ होती जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-बी में टॉप पर काबिज है। उसने 3 मैचों में 6 अंक और +3.580 का नेट रन रेट हासिल कर सुपर-8 में जगह बनाई है, लेकिन इसी ग्रुप में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड भी शामिल है। जिस पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श पर भी बैन होने का खतरा मंडरा गया है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
इंग्लैंड को हो सकता है नुकसान
दरअसल, इंग्लैंड की किस्मत अब ऑस्ट्रेलिया के हाथ में है। ग्रुप-बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया अगर 16 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन इससे इंग्लैंड को भारी नुकसान हो जाएगा। इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में शामिल है। जिसे 2 मुकाबलों में से एक में हार मिली है। उसके पास एक ही अंक है। ऐसे में इंग्लैंड का अगले राउंड में जाने का सपना स्कॉटलैंड की जीत के बाद टूट सकता है। इसके साथ ही अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड को कम अंतर से हराती है तो भी इंग्लैंड का सपना टूट सकता है क्योंकि स्कॉटलैंड के पास +2.164 का नेट रन रेट है। इंग्लैंड का नेट रन रेट अभी काफी कम है। उसके पास -1.800 का नेट रन रेट है। अगर इंग्लैंड अगले दो मैच जीत भी जाती है तो उसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
इंग्लैंड को बाहर करने की कोशिश पर लग सकता है बैन
अगर ऑस्ट्रेलिया स्कॉटलैंड के परिणाम में हेरफेर कर इंग्लैंड को बाहर करने की कोशिश करता है तो मिशेल मार्श पर बैन लग सकता है। जोश हेजलवुड ने इंग्लैंड को बाहर करने की रणनीति पर चर्चा भी की है। उनका मानना है कि इंग्लैंड शीर्ष टीमों में से एक है। अगर हम उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकते हैं तो यह हमारे लिए फायदे का सौदा होगा। लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा करने की कोशिश भी की तो मार्श को अपने तीन सुपर आठ मुकाबलों में से दो के लिए बैन किया जा सकता है। मार्श को ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.11 के तहत आरोपी बनाया जा सकता है।
ये है नियम
इस नियम को अनुचित रणनीतिक या सामरिक तरीके से हेरफेर को रोकने के लिए बनाया गया है। अगर कोई टीम जानबूझकर ICC इवेंट में पूल मैच हार जाती है और इससे अन्य टीम की स्थिति प्रभावित होती है तो कप्तान हेजलवुड को इसका दोषी मानकर उन पर बैन लगाया जा सकता है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यूनतम 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जबकि अधिकतम चार डिमेरिट अंक और दो सस्पेंशन पॉइंट के साथ मार्श पहले दो सुपर आठ मैचों से बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs USA: मोहम्मद सिराज ने सुपरमैन बनकर लपका हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो
कैसे तय होगा बैन?
हालांकि अंपायर्स के लिए यह तय करना मुश्किल होगा कि ऑस्ट्रेलिया ऐसा जानबूझकर कर रही है, लेकिन उन्हें हेराफेरी समझ में आ सकती है। मसलन, ऑस्ट्रेलिया की टीम का धीमी बल्लेबाजी करना…अगर ऐसा होता है तो इसकी समीक्षा की जाएगी और कप्तान के खिलाफ निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी करके ऐसा करने की कोशिश की थी। जिससे उन्हें सुपर सिक्स में अतिरिक्त अंक मिल सकें।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: चैंपियन टीमों का पत्ता काट सुपर-8 में एंट्री को तैयार ये 2 छोटी टीमें, एक का पहला ही सीजन
ये भी पढ़ें: India vs USA: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर? जानें ये समीकरण
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
15 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines