IND vs SA: माउंट एवरेस्ट पर क्यों चढ़ना चाहते हो? फाइनल से पहले राहुल द्रविड़ का बयान वायरल

IND vs SA Final Rahul Dravid: टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने उनके फेयरवैल को लेकर चल रही चर्चा के बीच एक बयान दिया है। उन्होंने ये बयान साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले दिया।

Rahul Dravid

Rahul Dravid

विज्ञापन

IND vs SA Final Rahul Dravid: टीम इंडिया ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का सफर तय कर लिया है। जहां उसकी भिड़ंत 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका से होगी। भारतीय टीम फाइनल में पहली बार साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए चुनौती बराबर होगी। हालांकि टीम इंडिया ने इस विश्व कप में डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस दी है। ऐसे में उसका पलड़ा भारी है। बारबाडोस में होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले कोच राहुल द्रविड़ का एक बयान चर्चा में है।

राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

राहुल द्रविड़ का कोच के रूप में टीम इंडिया के लिए ये आखिरी टूर्नामेंट है। उनका कार्यकाल इस विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। ऐसे में इस बात की चर्चा है कि द्रविड़ को विश्व कप जिताकर विदाई दी जाए। कई दिग्गज इस बात का समर्थन कर चुके हैं कि टीम इंडिया को ये विश्व कप करोड़ों भारतीय फैंस के साथ ही राहुल द्रविड़ के लिए जीतना चाहिए। सोशल मीडिया पर ‘डू इट फॉर द्रविड़’ कैंपेन भी चल रहा है। ऐसे में खुद द्रविड़ इस बारे में क्या सोचते हैं, इस बात का उन्होंने जवाब दिया है।

Advertisment

ये मेरी आस्था के खिलाफ

राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- मैं ‘किसी के लिए करो’ वाली बात पर यकीन नहीं करता। जब कोई किसी से पूछता है- तुम माउंट एवरेस्ट पर क्यों चढ़ना चाहते हो? और वह कहता है- मैं माउंट एवरेस्ट पर इसलिए चढ़ना चाहता हूं क्योंकि वह वहां है। मुझे ये बात सबसे ज्यादा पसंद है। मैं विश्व कप इसलिए जीतना चाहता हूं क्योंकि यह वहां पर है। यह किसी के लिए नहीं है। मैं सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलकर विश्व कप जीतने में विश्वास रखता हूं। किसी के लिए ऐसा करना मेरी आस्था के खिलाफ है। ये मेरे व्यक्तित्व के भी खिलाफ है। मैं इस बात की चर्चा भी नहीं करना चाहता।

विज्ञापन

नवंबर 2021 में कोच बने थे राहुल द्रविड़

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ने नवंबर 2021 में कोच का पद संभाला था। हालांकि उनके कोच रहते अब तक टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। टीम इंडिया 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जहां उनके साथ नया कोच जा सकता है। कहा जा रहा है कि वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर भारतीय कोच हो सकते हैं। हालांकि इसके बाद परमानेंट कोच के तौर पर गौतम गंभीर के ये पद संभालने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ