IND vs SA Final: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, ICC ने फाइनल के लिए किया अंपायर्स का ऐलान

IND vs SA Final: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 World Cup 2024 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।

IND vs SA Final

IND vs SA Final

IND vs SA Final: टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को धूल चटाकर फाइनल में एंट्री ले ली है। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। सेमीफाइनल पूरे होने के बाद फाइनल मुकाबले का मंच सज चुका है। केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में 29 जून शनिवार को खेले जाने वाले मैच के लिए दोनों टीमें बारबाडोस पहुंच चुकी हैं। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। ये टेंशन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के ऐलान से बढ़ी है। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

रिचर्ड केटलबोरो होंगे टीवी अंपायर

दरअसल, आईसीसी की ओर से टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स का ऐलान कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनल मुकाबले के लिए ऑन फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे। जबकि टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो रहेंगे। फोर्थ अंपायर के तौर पर रॉडनी टकर को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि अंपायर रिचर्ड केटलबोरो के कई फैसले टीम इंडिया के खिलाफ जा चुके हैं। खास तौर पर नॉकआउट मुकाबलों में भारत के साथ उनका एक्सपीरियंस काफी खराब है। ऐसे में इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि रिचर्ड केटलबोरो साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भी टीवी अंपायर के तौर पर शामिल थे। हालांकि भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच में वह मौजूद नहीं थे, लेकिन अब फाइनल में उनकी वापसी हो गई है।

विज्ञापन

ऐसा है रिचर्ड केटलबारो का रिकॉर्ड 

रिचर्ड टीम इंडिया के 6 नॉकआउट मुकाबलों में अंपायर रह चुके हैं। खास बात यह है कि इन सबमें भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 वर्ल्ड कप 2014 फाइनल, 2016 सेमीफाइनल, 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल, 2019 और 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में रिचर्ड अंपायर थे। टीम इंडिया को इसमें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रिचर्ड इलिंगवर्थ ने भी बढ़ाई टेंशन 

वहीं रिचर्ड इलिंगवर्थ भी भारत के कई नॉकआउट मुकाबलों में अंपायर रहे हैं। उन सबमें टीम इंडिया को हार मिली है। इलिंगवर्थ 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अंपायर रहे थे। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 के फाइनल में भी वे अंपायर थे। इन मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ