T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले पर करोड़ों फैंस टकटकी लगाए बैठे हैं। ये महामुकाबला शनिवार को बारबाडोस में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे और भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। ऐसे में यदि बारिश से खलल पड़ता है तो ओवर कितने बजे से कट सकते हैं। आइए आपको बताते हैं…
रात 11.10 बजे तक का कटऑफ टाइम
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन बारबाडोस के ब्रिजटाउन में होने वाले मैच के दौरान लगभग 60 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। मैच शुरू होने से पहले लगभग 60 मिनट या एक घंटे का बफर टाइम रखा जाता है। उसके बाद से ओवर कटना शुरू हो जाते हैं। यानी अगर मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होता है तो 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके बाद ओवर कटना शुरू हो सकते हैं। या फिर 10-10 ओवर का मैच भी देखने को मिल सकता है। मैच शुरू होने का आखिरी समय रात 11.10 बजे तक है। यानी इस समय तक मैच शुरू हो जाता है तो ठीक, वर्ना इसे रिजर्व डे में भेज दिया जाएगा।
दोनों दिन 190 मिनट का अतिरिक्त समय
खास बात यह है कि मैच को पूरा कराने के लिए शनिवार और रविवार (रिजर्व डे) दोनों दिन 190 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। ऐसे में इस मुकाबले के लिए पर्याप्त समय है। फिर भी मैच कराने की स्थिति नहीं रहती है या खराब मौसम की वजह से इसे रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमें विजेता मान ली जाएंगी।
किसका पलड़ा भारी
आपको बता दें कि भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अब तक खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने 26 में से 14 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि साउथ अफ्रीका ने 11 मुकाबले जीते हैं। एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला। आपको बता दें कि बारबाडोस में टीम इंडिया हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेली है। 20 जून को खेले गए सुपर-8 के मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रन ही बना सकी। ऐसे में टीम इंडिया को इस पिच पर खेलने का अनुभव है। कहा जा रहा है कि पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस के मौसम पर बड़ा अपडेट, सामने आए ये वीडियो
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में अब तक 8 फाइनल मुकाबले, कितनी बार जीती टॉस जीतने या हारने वाली टीम?
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम
ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
2 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
4 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines