Rohit Sharma Injury: टी-20 विश्व कप में भारत-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने फिफ्टी जमाकर फैंस का दिल जीता। फैंस रोहित के शानदार अर्धशतक का जश्न मना ही रहे थे कि इतने में उन्हें बड़ा झटका लगा। रोहित चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। मैच के 10वें ओवर में रोहित शर्मा 52 रन के स्कोर पर थे, तभी वह पवेलियन की ओर लौट गए। हिटमैन के पवेलियन लौटने पर सभी की धड़कनें बढ़ गईं।
क्यों पवेलियन लौटे रोहित शर्मा?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 30 रन पर खेल रहे थे। आयरलैंड की ओर से 6वां ओवर लेकर आए जोशुआ लिटिल की गेंद पर रोहित शर्मा ने प्वाइंट पर खेलना चाहा, लेकिन वह चूक गए और गेंद उनके कंधे पर जा लगी। इसके बाद रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया और कंधे में दर्द की वजह से पवेलियन की ओर लौट गए। रोहित शर्मा को पवेलियन की ओर से जाता देख भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ गई हैं। फैंस को चिंता सताने लगी और वह प्रार्थना करने लगे कि रोहित शर्मा की चोट बड़ी न हो और वह अगले मैच में पूरी तरह से फिट होकर ही मैदान में उतरें।
रोहित ने चोट पर दिया अपडेट
रोहित शर्मा ने मैच के बाद चोट पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा- बस थोड़ा दर्द है। हिटमैन के ऐसा कहने के बाद फैंस को उम्मीद है कि वे अगले मैच में बिलकुल फिट होकर मैदान पर लौटेंगे।
नासाउ की पिच पर उठे सवाल
इस मैच में रोहित के साथ पंत भी इस मुश्किल पिच पर खतरे में नजर आए। पिच पर काफी उछाल देखा गया। जिससे बल्लेबाजों को चोट लगने का खतरा बढ़ गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी पिच पर खतरे की संभावना जताई थी।
ये भी पढ़ें: IRE vs IND: रोहित शर्मा ने एक पारी से बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
विराट कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने संभाला
भारतीय टीम 97 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी का आगाज किया। हालांकि विराट कोहली महज 1 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा ने अपना शानदार खेल दिखाया। उन्होंने मुश्किल पिच पर 37 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 140.54 के स्ट्राइक रेट से 52 रन जड़े।
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: हार्दिक पांड्या की इनस्विंगर ने टकर के उड़ाए होश, आपने देखी ये खतरनाक गेंद?
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: टॉस के दौरान क्यों हुआ कंफ्यूजन, क्या भूल गए रोहित शर्मा?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ठहाके मारकर हंसने लगे कोच राहुल द्रविड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: भारत के खिलाफ एक विकेट हासिल करते ही ये गेंदबाज बनाएगा कीर्तिमान, गजब का है रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान की टीम पर पूर्व दिग्गज ने उठाए सवाल, बाबर आजम को कप्तान बनाने पर भड़के
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IRE से जीत के बाद रोहित के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले भारतीय
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: ये 5 खिलाड़ी आयरलैंड का कर सकते हैं सूपड़ा साफ, यहां देखें गजब के आंकड़े
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: शिवम दुबे नहीं…ये खिलाड़ी पूरी कर सकता है युवराज की कमी, पूर्व दिग्गज का दावा
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
15 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines