T20 World Cup 2024 का आज रात दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। ये मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका से खिताबी जंग लड़ेगी। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच एक ऐसा समीकरण हम आपको बताने जा रहे हैं, जोकि भारतीय टीम के पक्ष में फायदेमंद है। भारत ने अबतक टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार सेमीफाइनल खेले हैं। इसमें से 3 बार भारत को इसमें सफलता मिली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
टॉस जीते तो मैच जीतेंगे
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 4 बार सेमीफाइनल खेला है। इसमें भारत 2 बार टॉस हारा है और दोनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने 2 बार टॉस जीते हैं, जिसमें से 1 में उसे जीत मिली है जबकि दूसरा मैच भारत हार गया। भारत ने 2007 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीता था और मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।
2014 के वर्ल्ड कप में भारत दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा। यहां भारत ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत तीसरी बार 2016 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में पहुंचा। इस मैच में भारत टॉस हार गया और फिर वेस्टइंडीज ने भारत को मैच भी हरा दिया। भारत आखिरी बार सेमीफाइनल में 2022 में पहुंचा। यहां भी भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस और मैच दोनों गंवा दिया।
ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया
गुयाना में क्या रहा परिणाम
गुयाना के इस स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं। इसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रन, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन और अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रन से हराया है। इस लिहाज से देखा जाए तो अगर भारत आज के मैच टॉस जीत लेता है तो फिर उसके जीत के आसार ज्यादा होंगे।
ये भी पढ़ें:- Video: हार के बाद टूटा अफगानिस्तान का दिल, देखें खिलाड़ियों की हालत
ये भी पढ़ें:- Video: इन 3 गलतियों ने अफगानिस्तान को करा दिया विश्व कप से बाहर, हाथ आया मौका गवांया
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
4 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग! एक साथ 4 टीमों का होगा ऐलान
8 mins agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
16 mins agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
18 mins agoLIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज
45 mins ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
53 mins agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
56 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
1 hr agoहरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines