IND vs AFG:भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 में मैच खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाह विराट कोहली पर टिकी हुई है। विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक T20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है। वो एक बार भी दहाई का आकंड़ा भी छू नहीं पाए हैं। इसी बीच अफगनिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने विराट कोहली फॉर्म को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।
आईपीएल में कोहली ने किया था शानदार प्रदर्शन
आईपीएल में RCB की तरफ से विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल में 700 से ज्यादा रन बनाए थे और ऑरेंज कैप जीती थी। लेकिन वो अपनी उस फॉर्म को अभी तक वर्ल्ड कप में दोहरा नहीं पाए हैं। ग्रुप स्टेज में खेले गए तीन मैचों में विराट कोहली ने 1, 4 और 0 रन बनाए हैं। विराट कोहली वर्ल्ड कप में आउट साइड में गेंदों को चेज करते हुए आउट हुए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अफगानिस्तान के गेंदबाज भी इस कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।
कोहली को लेकर ट्रॉट ने कही ये बात
विराट कोहली की फॉर्म को लेकर बात करते हुए अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा, ‘हम हमेशा ही खिलाड़ियों की पुरानी पारियों को देखते हैं और समझते हैं कि वो कैसे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। किसी भी खिलाड़ी के लिए योजना बनाने से पहले उसकी फॉर्म का भी ध्यान रखते हैं। ये सच है कि हर खिलाड़ी का एक इतिहास होता है और आप उसे भी ध्यान में रखते हैं। आप बहुत सी चीजों का ध्यान रखते हैं। अगर वो फॉर्म में नहीं है तो भी ऐसे मौके तलाशते हैं, जिससे उन्हें रोका जा सके। हम भी कुछ ऐसा ही करेंगे और इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
बता दें कि विराट कोहली बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। ट्रेंट बोल्ट, स्टार्क, मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी ने कई बार इसका फायदा उठाया है। इसके अलावा अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines