IND vs AFG: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में दिखा चैंपियन

Rishabh Pant Injury: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोट लगने की खबर सामने आई। अब इसके बारे में एक खुलासा हुआ है। हालांकि सुखद बात यह है कि पंत नेट्स में बल्लेबाजी के लिए लौट आए।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Rishabh Pant Injury: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ये मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया और फैंस की टेंशन अचानक बढ़ गई। रिपोर्ट्स में सामने आया कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत प्रैक्टिस सेशन से नदारद रहे। इसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद पंत इंजर्ड हैं। हालांकि काफी देर के बाद वे प्रैक्टिस सेशन में लौट आए तो रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को सुकून मिला। अब पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पंत को अंगूठे और बांह में लगी चोट

रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत को पैर के अंगूठे और बांह पर चोट लगी। अब उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी करना जारी रखा है। अभ्यास सत्र में ऋषभ पंत को कुछ गेंदों पर हिट करते देखा गया। उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह कोच राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत करते दिखे। बहरहाल, पंत को मैदान पर वापस आते देख फैंस की बांछें खिल गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चैंपियन बड़ी पारी खेलेगा। हालांकि पंत की चोट को लेकर आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत की बेहतरीन बल्लेबाजी

आपको बता दें कि ऋषभ पंत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह टीम इंडिया के मैच विनर खिलाड़ी माने जा रहे हैं। पंत विश्व कप में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर चौंका रहे हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 36 की नाबाद पारी खेली थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वह हाई स्कोरर रहे। पंत ने शानदार 42 रन जड़े थे। यूएसए के खिलाफ उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया था। मुश्किल पिचों पर पंत की बेखौफ बल्लेबाजी हैरान कर रही है। वह टीम इंडिया के एक्स फैक्टर खिलाड़ी हैं। जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट देते हैं। कई दिग्गज उन्हें रोहित के साथ ओपनिंग करने की भी सलाह दे चुके हैं। हालांकि रोहित ने विराट के साथ ही ओपनिंग करना जारी रखा है। देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत अफगानिस्तान के खिलाफ किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ