T20 WC 2024: विश्व कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप में इस बार आईसीसी सभी टीमों पर पैसों की बरसात करने वाली है। विश्व कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी प्राइज मनी मिलने वाली है। वहीं हारने वाली टीमें भी मालामाल होने वाली है।

T20 World Cup 2024 ICC reveal historic prize money

T20 World Cup 2024 ICC reveal historic prize money

T20 World Cup 2024 Prize Money: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से हो गया है। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। वहीं इस बार विश्व कप में टीमों पर पैसों की बरसात होने वाली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टी20 विश्व कप की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। 2 से 29 जून तक होने वाले इस मेगा इवेंट में आईसीसी करोड़ों रूपये बांटने वाली है।

विज्ञापन

विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश

इस बार टी20 विश्व कप विजेता टीम मालामाल होने वाली है। क्योंकि विश्व कप के इतिहास पहली बार विजेता टीम को इतनी ज्यादा प्राइज मनी मिलने वाली है। इस बार विजेता टीम को प्राइज मनी के तौर पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। आज तक इतनी प्राइज मनी किसी भी विजेता टीम को नहीं मिली है। इसके अलावा बात अगर उपविजेता टीम की करे तो फाइनल में हारने वाली टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विश्व कप में इतने पैसे बांटेगी आईसीसी

टी20 विश्व कप में इस बार आईसीसी लगभग 93.51 करोड़ रुपये बांटने वाली है। पहले और दूसरे राउंड तक जीतने वाली टीमों को पैसे मिलने वाले हैं। इस प्रकार से सभी टीमों को मिलने वाले है पैसे…

20.36 करोड़ रुपये (विजेता)
10.64 करोड़ रुपये (उप-विजेता)
6.54 करोड़ रुपये (सेमीफाइनल)
3.17 करोड़ रुपये (दूसरे राउंड से बाहर)
2.05 करोड़ रुपये (9 से 12 स्थान)
1.87 करोड़ रुपये (13 से 20 स्थान)
25.89 लाख रुपये (पहले-दूसरे राउंड में जीत)

विज्ञापन

20 टीम, 9 मैदान और 55 मैच

इस बार विश्व कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनके बीच 55 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में कुल 40 मैच खेले जाएंगे। 9 मैदानों पर ये सभी मैच खेले जाएंगे। जिसमें 3 मैदान यूएसए और 6 मैदान वेस्टइंडीज के है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ