SL vs SA: 170 रन बनाने की सोच रहे थे, 77 पर हो गए ढेर, हसरंगा ने पिच पर क्या कहा?

T20 World Cup 2024 SL vs SA: श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा और साउथ अफ्रीका के कप्तान ने नासाउ की पिच पर बयान दिया है। दोनों कप्तानों ने मुश्किल पिच पर खुलकर अपनी बात कही।

Wanindu Hasaranga Aiden Markram

Wanindu Hasaranga Aiden Markram

T20 World Cup 2024 SL vs SA: श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार को टी-20 विश्व कप के चौथे मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स ने मिलकर उन्हें सस्ते में निपटा दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका को भी ये छोटा टार्गेट अचीव करने में पसीने छूट गए। टीम ने 17वें ओवर में जाकर ये मुकाबला 6 विकेट से जीता।

विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही

श्रीलंका की इस हार के बाद नासाउ की पिच और कप्तान वानिंदु हसरंगा के फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं। हसरंगा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला क्यों लिया? मैच के बाद उन्होंने सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की। हसरंगा ने कहा- पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही था। हमारे बल्लेबाज यहां 160-170 रन बनाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मैं ईमानदारी से कहना चाहता हूं कि ये 120 रन का विकेट था, खासकर हमारे गेंदबाजों के साथ।

विज्ञापन

अच्छा स्कोर बनाना चाहते थे

कप्तान को पिच कैसी लगी? इस सवाल के जवाब में हसरंगा ने कहा- हमने अपनी गेंदबाजी की ताकत के साथ खेला। हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला भी इसी आधार पर लिया। हम अच्छा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका। हसरंगा ने आगे के मैचों के लिए कहा- यह टूर्नामेंट की शुरुआत है। हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी में ताकत है। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें। इससे हम निश्चित तौर पर आगे बढ़ सकते हैं।”

विज्ञापन

एडेन मार्करम ने पिच पर क्या कहा?

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने इस जीत के बाद पिच पर बयान दिया। उन्होंने कहा- जीत से खुश हूं। बल्लेबाजी थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली थी। ये काफी कठिन विकेट था, खासतौर पर बल्लेबाजी के नजरिए से ये काफी मुश्किल था। फिर भी हमने रन बनाने का कोई तरीका ढूंढ़ लिया। पिच पर कम उछाल उन चीजों में से एक है। हम इससे काफी कुछ सीख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ