SA Vs SL: विश्व कप में ऐसा हुआ पहली बार, मैच में बन गया एक अनोखा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 SA Vs SL: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला। जो टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है। श्रीलंका की टीम इस मैच में महज 77 रनों पर ढेर हो गई थी।

T20 World Cup 2024 SA Vs SL record most number of dot balls

T20 World Cup 2024 SA Vs SL record most number of dot balls

T20 World Cup 2024 SA Vs SL: टी20 विश्व कप 2024 में 3 जून को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। श्रीलंका की टीम मैच में महज 77 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने मैच को आसानी से जीत लिया था। वहीं इस मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया, जो टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।

विज्ञापन

मैच में बना ये अनोखा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। इस मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल का रिकॉर्ड बन गया। टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब एक मैच में इतनी सारी डॉट बॉल फेंकी गई हो। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 127 डॉट गेंद डाली गई। जिसमें से सबसे ज्यादा डॉट गेंद साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने डाली।

विज्ञापन

विज्ञापन

एनरिक नॉर्टजे की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 19.1 ओवर में महज 77 रनों पर ढेर हो गई थी। मैच में श्रीलंका के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। एनरिक नॉर्टजे ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मैच में एनरिक नॉर्टजे ने सबसे ज्यादा डॉट गेंद डाली।

विज्ञापन

पिच पर उठा सवाल

अमेरिका में पहली बार विश्व कप खेला जा रहा है। ऐसे में यहां की पिचों के लेकर फैंस के मन में पहले से ही सवाल चल रहे थे कि आखिर यहां कि पिच कैसी होगी? वहीं साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के मैच के बाद नासाउ की पिच पर काफी सवाल उठने लगे हैं। नासाउ में ड्रॉप इन पिच बनाई गई है। पिच को काफी स्लो बताया जा रहा है, जिसपर असामान्य उछाल होने के चलते बल्लेबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ