T20 WC 2024: वार्मअप मैच ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ग्रुप A की टीम ने नेपाल को रौंदा

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के ग्रुप में शामिल कनाडा की टीम ने वार्मअप मैच में बड़ी जीत हासिल की है। उसने नेपाल को शिकस्त दी। भारतीय टीम का कनाडा से मुकाबला 15 जून को होगा।

Canada Cricket Team

Canada Cricket Team

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी। इससे पहले टीमें वार्मअप मैच खेल रही हैं। अब तक 3 वार्मअप मैच खेले जा चुके हैं, जिनका नतीजा भी आ चुका है। एक मैच से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, टीम इंडिया के ग्रुप में शामिल कनाडा की टीम ने वार्मअप मैच में बड़ी जीत दर्ज की है। ग्रुप-ए में शामिल कनाडा की टीम ने ग्रुप-डी की टीम नेपाल को बुरी तरह रौंद डाला।

कनाडा ने हासिल की बड़ी जीत

डलास में सोमवार को खेले गए मुकाबले में कनाडा ने नेपाल को 63 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन का बड़ा स्कोर दर्ज किया। निकोलस किर्टन ने 52 और निचले क्रम पर रविंदरपाल सिंह ने 17 गेंदों में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसका पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवर में महज 120 रन बनाकर ढेर हो गई। कनाडा की ओर से डिलन हेलिगर ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए 2.3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं जेरेमी गॉर्डन और कप्तान साद बिन जफर ने 2-2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

15 जून को कनाडा से होगा मुकाबला

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर कनाडा की टीम ने ये मुकाबला अपने नाम किया। कनाडा की ये जीत कहीं न कहीं टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है। भले ही ये वार्मअप मैच हो, लेकिन इसे खतरा मानने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। भारत-कनाडा के बीच मुकाबला 15 जून को खेला जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि कनाडा की टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

बिगड़ सकता है सुपर-8 का समीकरण

अगर टीम इंडिया को सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे किसी भी मैच को हल्के में नहीं लेना होगा क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश पड़ने की आशंका है। जिससे दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल सकता है। यदि भारतीय टीम एक भी मैच हार जाती है तो उसका सुपर-8 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में उसे हर टीम के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

तीन वार्मअप मैचों के आए नतीजे

आपको बता दें कि अब तक तीन वार्मअप मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से एक में कनाडा ने जीत दर्ज की है। जबकि पापुआ न्यू गिनी और ओमान के बीच हुए मुकाबले में ओमान ने 3 विकेट से जीत हासिल की। युगांडा और नामीबिया के बीच खेले गए मैच में नामीबिया ने 5 विकेट से मुकाबला जीता। टीम इंडिया अपना इकलौता वार्मअप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ