दोहरा शतक हो तो ऐसा...Shubman Gill ने बदला 45 साल का इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1

England vs India 2nd Test: शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाकर छा गए हैं. उन्होंने एजबेस्टन के मैदान पर यह ऐतिहासिक पारी खेली और 35 साल का इतिहास बदलकर रख दिया है.

Shubman Gill

Shubman Gill

England vs India 2nd Test: इंग्लैंड टूर पर टीम इंडिया के कप्तान बनकर गए शुभमन गिल अपनी लीडरशिप में भले ही पहला टेस्ट मैच हार गए हों, लेकिन बतौर खिलाड़ी उनका बल्ला आग उगल रहा है. लीड्स में शतक जमाने वाले गिल ने दूसरे टेस्ट में भी कमाल किया और डबल सेंचुरी ठोक तबाही मचा दी है. एजबेस्टन के मैदान पर उन्होंने 312 गेंदों में 200 रन पूरे किए. गिल ने 21 चौके और 2 छक्कों के दम पर डबल सेंचुरी पूरी की और एक बार फिर बता दिया कि वो महान खिलाड़ी बनने के सफर पर निकल चुके हैं. गिल की ये पारी ऐतिहासिक है.

विज्ञापन

शुभमन गिल अब इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मोहमम्द अजहरुद्दीन का महारिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1990 में 179 रन बनाए थे. मतलब गिल ने पूरे 35 सालों का इतिहास बदलकर रख दिया है. वो इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय और इंग्लिश सरजमीं पर दोहरा शतक ठोकने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं. यह अपने आप में खास रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

इंग्लैंड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बैटर

शुभमन गिल इंग्लैंड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वो 222 रन बनाकर नाबाद हैं. इस मामले में उन्होंने सुनील गावस्कर का 1979 में द ओवल के मैदान पर 221 रन बनाए थे. अब पूरे 46 साल बाद गिल ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने साल 2002 में द ओवल के मैदान पर ही 219 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

मैच का हाल, 500 रनों से 4 रन दूर टीम इंडिया

अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. दूसरे दिन का दूसरा सेशन खत्म हो चुका है. भार त ने 6 विकेट खोकर 496 रन बना लिए हैं. कप्तान गिल 22 जबकि वाशिंगटन सुंदर 23 रन बनाकर नाबाद हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ