Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: जहां एक तरफ 22 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में 23 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर हर स्टेट की टीम अब सामने निकलकर आ रही है। इस बीच इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली टीम का स्क्वाड भी सामने आ चुका है। दिल्ली टीम में टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी शामिल किया गया है।
आयुष बदोनी करेंगे दिल्ली की कप्तानी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के लिए दिल्ली टीम की कमान आयुष बदोनी को सौंपी गई है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में आयुष को लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया था। जिसके बाद अब आयुष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद क्या होगा रोहित-विराट का फ्यूचर? अगरकर करेंगे गंभीर से चर्चा
इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका
इसके अलावा प्रियांश आर्या को भी टीम में जगह मिली है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के दौरान प्रियांश आर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में प्रियांश ने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा आईपीएल में धमाल मचा चुके मयंक यादव, यश ढुल, अनुज रावत, सिमरजीत सिंह और सुयश शर्मा को भी दिल्ली टीम में चुना गया है।
ये है दिल्ली टीम का स्क्वाड
आयुष बदोनी (कप्तान), ईशांत शर्मा, अनुज रावत, प्रियांश आर्या, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जोंटी, मयंक, सिमरजीत सिंह, यश ढुल, हर्ष त्यागी, वंश बेदी, अखिल चौधरी, वैभव कांडपाल, प्रिंस यादव, प्रणव, सार्थक रंजन, दिग्वेश राठी, ध्रुव कौशिक, हिमांशु चौहान, आर्यन राणा, आयुष।
ये भी पढ़ें:- इस खिलाड़ी पर गिरी ICC की गाज, SA vs IND टी20 सीरीज में की थी अंपायर से बदतमीजी
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
29 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
39 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
49 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines