---विज्ञापन---

खेल

T20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का कमाल, तोड़ा एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Records: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में 46 रनों से जीत हासिल कर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और इस मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 1, 2026 17:04
MS Dhoni and Suryakumar Yadav
MS Dhoni and Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार यादव ने जब से भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली है, भारत ने घर और बाहर दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय टीम ने अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया.

सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 46 रनों से शानदार जीत दर्ज की और इसी जीत के साथ कप्तान सूर्या ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

दरअसल, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में खेले गए 27 मैचों में से 21 बार स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है. इसके साथ ही सूर्या टी20I में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार स्कोर डिफेंड करने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी की कप्तानी में भारत ने 20 बार ऐसा किया था. वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 27 मैचों में स्कोर डिफेंड करते हुए जीत हासिल किया था.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार स्कोर डिफेंड करने वाले कप्तान

  • रोहित शर्मा – 27 जीत
  • केन विलियमसन – 27 जीत
  • असगर अफगान – 25 जीत
  • सूर्यकुमार यादव – 21 जीत
  • एमएस धोनी – 20 जीत

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ ‘फ्लॉप’ हुए कप्तान आयुष म्हात्रे, इंडिया के साथ-साथ CSK की भी बढ़ी टेंशन! 

प्लेयर ऑफ द सीरीज में भी सूर्या का जलवा

इसके अलावा, सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में अब संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जो उनके करियर का छठा ऐसा अवॉर्ड है.

इसके साथ ही सूर्या ने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली है. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है. गौरतलब है कि, 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है. सूर्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले दिन USA के खिलाफ मुंबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के पीछे छिपे हैं ऐसे खतरे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करना होगा गौर

First published on: Feb 01, 2026 05:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.