PAK vs AUS 3rd T20I Highlights: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 111 रनों से जीता तीसरा टी20 मुकाबला

Pakistan vs Australia 3rd T20I: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 111 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कंगारू टीम सिर्फ 96 रनों पर ही ढेर हो गई.

Pakistan vs Australia 3rd T20I

Pakistan vs Australia 3rd T20I

PAK vs AUS 3rd T20I Highlights: पाकिस्तान ने टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से करारी शिकस्त दी. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, जबकि अबरार अहमद और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

इससे पहले बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और सैम अयूब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अयूब ने सबसे ज्यादा 37 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि बाबर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर दिया और इस तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

PAK vs AUS 3rd T20I: पाकिस्तान ने 111 रनों से जीता मुकाबला

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 111 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3-0 से सीरीज अपने नाम किया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नावाज ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, जबकि अबरार अहमद और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया. वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और सैम अयूब ने अर्धशतक जड़ा. अयूब ने 56 रन बनाए, जबकि बाबर ने नाबाद 50 रन बनाए.

PAK vs AUS 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

15वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को मिचेल ओवन के रूप में आठवां झटका लगा. ओवन सिर्फ 8 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए.

PAK vs AUS 3rd T20I: मोहम्मद नावाज ने एक ओवर में झटके दो विकेट

ऑस्ट्रेलिया पारी के 14वें में मोहम्मद नावाज ने दो विकेट झटके. नावाज ने ओवर की तीसरी गेंद पर जोस फिलिप्स को आउट किया और फिर कूपर कॉनॉली को पवेलियन भेज दिया. फिलिप्स ने 14 रन बनाए, जबकि कॉनॉली अपना खाता भी नहीं खोल सके. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 83 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिया है.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को कैमरून ग्रीन के रूप में पांचवां झटका लगा. ग्रीन 24 गेंदों पर 22 रन बनाकर मोहम्मद नावाज की गेंद पर आउट हुए.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

10वें ओवर की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को मार्कस स्टोइनिस के रूप में चौथा झटका लगा. स्टोइनिस 22 गेंदों पर 23 रन बनाकर मोहम्मद नावाज की गेंद पर आउट हो गए.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में बनाए 38 रन

ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं. फिलहाल मार्कस स्टोनिस 16 रन और कैमरून ग्रीन 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया को तीसरे ओवर में मैट रेनशॉ (1) के रूप में तीसरा झटका लगा.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 4 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. पहले ओवर में कप्तान मिचेल मार्श सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए और फिर दूसरे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट भी सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान ने दिया 208 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा है. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम की ओर से बाबर आजम और सैम अयूब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अयूब ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि बाबर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा, शादाब खान ने 19 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वार्शियस ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि बाकि 4 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: बाबर आजम ने ठोका अर्धशतक

बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. बाबर 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तानी आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को शादाब खान के रूप में पांचवां झटका लगा. शादाब 19 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हो गए. इसी के साथ 188 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान का चौथा विकेट गिरा

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को चौथा झटका लगा. ख्वाजा नफे 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर कूपर कॉनॉली की गेंद पर कैच आउट हुए.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका, सैम अयूब आउट

12वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा. सैम अयूब 37 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए. अयूब मैथ्यू कुहनेमैन की गेंद पर कैच आउट हुए.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 97 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं. फिलहाल सैम अयूब 54 रन और बाबर आजम 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: सैम अयूब ने जड़ा शानदार अर्धशतक

सैम अयूब ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने चौका लगाकर 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अयूब अपने करियर में अब तक 6 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं. वहीं, बाबर आजम 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान ने पावरप्ले में बनाए 52 रन

पाकिस्तान ने शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं. फिलहाल सैम अयूब 32 रन और बाबर आजम 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान को दूसरा झटका, सलमान आगा आउट

पाकिस्तान ने कप्तान सलमान अली आगा के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है. सलमान सिर्फ 5 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए. चौथे नंबर पर बाबर आजम बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान को फखर जमान के रूप में पहला झटका लगा. जमान 7 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. उन्हें मैथ्यू शॉर्ट ने आउट किया.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम के लिए फखर जमान और सैम अयूब पारी का आगाज करने आए हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुहनेमैन पहला ओवर कर रहे हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान ने प्लेइंग XI में किए तीन बदलाव

दूसरे टी20 में जीत के बावजूद पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं. साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक को इस मैच से बाहर कर दिया गया है, जबकि फखर जमान, ख्वाजा नफे और शाहीन अफरीदी की प्लेइंग XI में वापसी हुई हैं.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शियस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान की प्लेइंग XI

सैम अयूब, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक.

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रैनशॉ, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: किसका पलड़ा भारी?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 15 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 14 में जीत मिली है.

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, नसीम शाह, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, फखर जमान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे.

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, शॉन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, जैक एडवर्ड्स, मिशेल ओवेन, महली बियर्डमैन.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी गेंदबाज ने कैमरून ग्रीन के ‘चकिंग’ दावे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट डाल उड़ाया मजाक

PAK vs AUS 3rd T20I Live: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला आज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब उसकी नजरें ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्लीन स्वीप करने पर होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ