वैभव सूर्यवंशी-आयुष म्हात्रे के आउट होने के बाद इस बल्लेबाज ने उड़ाया गर्दा, पाकिस्तान के खिलाफ ठोकी धांसू फिफ्टी

Vedant Trivedi Fifty vs Pakistan: भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच 1 फरवरी को अंडर 19 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने कमाल कर दिया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ धांसू अर्धशतकीय पारी खेली, जब भारत को बैक टू बैक 3 झटके लगे थे.

Cricket News - 2026-02-01T173314.499

Vedant Trivedi Fifty vs Pakistan: अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम 1 फरवरी को आमने सामने हैं. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. भारत को इस मैच में औसतन शुरुआत मिली और 47 के स्कोर पर पहला झटका लगा. इसके बाद भारत को 47 रन पर ही 2 बड़े झटके आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगे. भारतीय टीम मुश्किल में थी. ऐसे में वेदांत त्रिवेदी टीम इंडिया के लिए मुश्किल समय में उभरकर सामने आए. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ धांसू अर्धशतक जमाया.

विज्ञापन

18 साल के खिलाड़ी का कमाल

भारत के बैक टू बैक 3 झटके लगने के बाद 18 साल के वेदांत त्रिवेदी ने क्रीज पर समय बिताया और पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने डटकर खड़े रहे. उन्होंने 98 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और भारत की लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी को संभाला. अपनी पारी के दौरान वेदांत ने 2 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया, वह भारत की ओर से इस मैच में अर्धशतक जमाने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे.

विज्ञापन

252 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

भारत के सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वेदांत के अलावा विहान मल्होत्रा ने 43 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली, जबकि अभिज्ञान कुंडु ने 27 गेंदों में 16 रन बनाए. वहीं अंत में कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. भारत ने 49.5 ओवर में 252/10 रन बनाए हैं. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम ने 10 ओवर में 69 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि अब्दुल सुब्हान ने 9.5 ओवर में 33 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. दोनों ने पाकिस्तान के लिए अच्छी गेंदबाजी की और भारत को बड़ा टोटल बनाने से रोकने में मदद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ