हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूरी तरह फिट नहीं हैं सूर्यकुमार यादव, एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन!

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। वह अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जबकि एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। टूर्नामेंट इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का फिट होना बेहद जरूरी है। लेकिन वह मेगा इवेंट से पहले 100 फीसदी फिट नहीं हैं, जिससे टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

100 फीसदी फिट नहीं हैं सूर्यकुमार यादव

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सूर्या को 100 फीसदी फिट होने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। सूर्या ने कुछ महीने पहले ही स्पोर्ट्स हर्नियां की सर्जरी कराई थी, जिसके बाद वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में लगातार रिहैब कर रहे हैं। अब पता चला है कि उन्हें फिट होने में 7 दिनों का समय लग सकता है। भारत के लिए सूर्या सबसे अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका फिट होना भारतीय टीम के नजरिए से सबसे ज्यादा जरूरी है। कुछ दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एनसीए में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे थे। इस दौरान सूर्या दौड़ते हुए भी नजर आए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी एशिया कप की तैयारी को लेकर मैदान में उतर गए हैं। वह मुंबई में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या भारत के लिए अहम किरदार प्ले कर सकते हैं।

शानदार फॉर्म में थे सूर्या

सूर्या आखिरी बार आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखे थे। उन्होंने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी और मुंबई इंडियंस के लिए 717 रन बनाकर मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता था। टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्या ही भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। सूर्या ने बेहतरीन कप्तानी का परिचय दिया है। उन्होंने 22 मैचों में भारत को 17 मैच जिताए हैं। भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी, जहां उसका सामना यूएई से होगा। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola