चैंपियंस ट्रॉफी का प्रोमो हुआ लॉन्च, फैंस ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का प्रोमो लॉन्च हो गया है, जिसके बाद भारतीय फैंस पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं।

IND vs PAK (5)

ICC Champions Trophy 2025: चौंपियंस ट्रॉफी का आयोजन आईसीसी 7 साल बाद करने जा रही है। मेगा इवेंट की मेजबानी इस बार पाकिस्तान को दी गई है। हालांकि पाकिस्तान संपूर्ण रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा या नहीं इस विषय पर आईसीसी जल्द फैसला सुनाने वाली है। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, ऐसे में टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने पर विचार किया जा रहा है। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स ने चैंपियंस ट्रॉफी का प्रोमो लॉन्च कर दिया है, जिसपर भारतीय फैंस पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस ने पाकिस्तान की ली चुटकी

स्टार स्पोर्ट्स ने जो प्रोमो लॉन्च किया है। उसमें कहीं भी पाकिस्तान का स्टेडियम नहीं दिख रहा है। अब इस बात पर भारतीय फैंस ने पाकिस्तान के मजे ले लिए। कई यूजर्स ने लिखा कि मेजबानी करने वाले देश का नाम नहीं है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा की होस्टिंग नेशन का नाम नहीं है।

विज्ञापन

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के प्रोमो में मेजबान देश पाकिस्तान का नाम नहीं दिया है और ना ही प्रोमो में पाकिस्तान के स्टेडियम दिखाए गए हैं। ऐसे में अब भारतीय फैंस पाकिस्तान के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान ने रखी शर्त

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी भर दी है। लेकिन हाइब्रिड मॉडल के लिए साल 2031 तक पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। हालांकि अंतिम निर्णय आईसीसी को ही लेना है।

8 टीमें बनेंगी हिस्सा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का मुकाबला यूएई में हो सकता है। भारत, पाकिस्तान के अलावा,श्रीलंका बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले हैं। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। पाकिस्तान ने सरफराज अहमद की अगुवाई में भारत को फाइनल में हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ