Sourav Ganguly: आईपीएल 2026 हाल ही में समाप्त हुआ है. आरसीबी ने इस सीजन खिताब पर कब्जा जमाया था. अब आईपीएल 2027 में सौरव गांगुली की वापसी होने वाली है. वह पहली बार हेड कोच बनने जा रहे हैं. इससे पहले दादा साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में कोचिंग कर चुके हैं. लेकिन वह आईपीएल में पहली बार कोचिंग करेंगे. इससे पहले दादा आईपीएल में मेंटर के रूप में अपनी भूमिका संभाल चुके हैं.
इस टीम के कोच बनने वाले हैं दादा
सामने आए नए अपडेट के मुताबिक सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बनने वाले हैं. आईपीएल 2026 में हेमंग बदानी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई थी. लेकिन आईपीएल 2027 में बड़ा फेरबदल होगा और दादा हेड की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स युवराज सिंह को बैटिंग कोच नियुक्त करने जा रही है. सौरव गांगुली साल 2019 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर बने थे. लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा था. वह 2023 में डायरेक्टर और क्रिकेट के तौर पर दिल्ली के साथ फिर से जुड़े थे.
ऋषभ पंत की भी होगी वापसी
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की भी वापसी होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील होने वाली है. इस डील में कुलदीप लखनऊ में जा सकते हैं, जबकि पंत दिल्ली में वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने चकनाचूर कर दिया राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, द वॉल अब छूट गए पीछे
गांगुली ने दो टीमों के लिए खेला है आईपीएल
आईपीएल 2008 में गांगुली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी संभाली थी. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में पुणे वॉरियर्स के लिए आखिरी सीजन खेला था. इस तरह गांगुली ने 2 टीमों के लिए आईपीएल में प्रतिनिधित्व किया है. दादा ने 59 मैचों की 56 पारियों में 25.45 की औसत के साथ 1349 रन बनाए. उन्होंने अपने नाम 7 अर्धशतक दर्ज किए.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने चकनाचूर कर दिया राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, द वॉल अब छूट गए पीछे
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines