रोहित शर्मा ने चकनाचूर कर दिया राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, द वॉल अब छूट गए पीछे

रोहित शर्मा ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया. रोहित ने इस मैच में अफगानविस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

Cricket News - 2026-06-20T203938.191
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. आखिरी मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और 9 विकेट से बाजी मार ली. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया. इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. Photo Credit: X

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने किया बड़ा कमाल

रोहित शर्मा ने किया बड़ा कमाल2 / 6

रोहित शर्मा अब वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है. रोहित शर्मा अब तक 95 बार भारत के लिए वनडे में 50+ स्कोर बनाया है. Photo Credit: X

विज्ञापन

राहुल द्रविड़ को पछाड़ा

राहुल द्रविड़ को पछाड़ा3 / 6

उन्होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है, जिन्होंने भारत के लिए वनडे में 94 बार 50+ स्कोर बनाया है. रोहित ने 277 पारियों में ऐसा कारनामा किया है, जबकि राहुल द्रविड़ को ऐसा करने के लिए 314 पारियों का सहारा लेना पड़ा था. Photo Credit: X

सचिन तेंदुलकर लिस्ट में सबसे आगे

सचिन तेंदुलकर लिस्ट में सबसे आगे4 / 6

भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर वनडे में सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उन्होंने 452 पारियों में 145 बार 50+ स्कोर बनाया है. इसके अलावा विराट कोहली ने 299 पारियों में 131 बार 50+ स्कोर वनडे में बनाए हैं. वहीं, सौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 297 पारियों में 93 बार 50+ स्कोर बनाया है. Photo Credit: X

विज्ञापन

अफगानिस्तान को मिली हार

अफगानिस्तान को मिली हार5 / 6

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए थे. अफगानिस्तान की ओर से हश्मतुल्लाह शहिदी ने 131 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 224/1 रन बनाए हैं. Photo Credit: X

रोहित और जायसवाल ने दिखाया दम

रोहित और जायसवाल ने दिखाया दम6 / 6

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 86 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिलाने में मदद की. Photo Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन