Women's T20 World Cup 2024 से पहले ICC ने किया बड़ा ऐलान, पहली बार लागू होगा ये नियम

Womens T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज यूएई में 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईसीसी ने नए नियम का ऐलान किया है।

Untitled design (11)

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम के अलावा विश्व की सभी टीमें भाग लेने के लिए तैयार हैं। पहला मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। दर्शक इस टूर्नामेंट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस टूर्नामेंट से पहले आईसीसी ने स्मार्ट रीप्ले सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है। ये नियम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन

आईसीसी ने लागू किया नियम

आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि हर मैच में कम से कम 28 कैमरे होंगे। डिसीजन रिव्यू सिस्टम भी सभी मैच में उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन

जिसमें हॉक आई स्मार्ट रीप्ले सिस्टम भी होगा। अंपायर को स्टीक फैसला देने में आसानी होगी। महिला टी-20 विश्व कप 2024 में पहली बार स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले स्मार्ट रीप्ले सिस्टम को द हंड्रेड लीग और आईपीएल 2024 में उपयोग किया जा चुका है।

नए स्मार्ट रीप्ले सिस्टम के अंदर अंपायरों से सीधे इनपुट प्राप्त होंगे, जो अंपायर के रूप में एक ही कमरे में बैठे होंगे। पहले टीवी डायरेक्टर और थर्ड अंपायर और हॉक आई ऑपरेटरों के बीच एक माध्यम होता था, लेकिन अब ये सिस्टम नहीं होगा। पहले के मुकाबले थर्ड अंपायर अब ज्यादा अच्छे से विजुअल्स को देख सकेंगे। वहीं स्टंप कैमरा लगभग 50 फ्रेम प्रति सेकंड की गति से एक्शन को रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। डीआरएस की मदद से अंपायर जल्दी फैसला दे पाएंगे। जिससे सभी टीमों को फायदा होगा। साथ ही सभी टीमों का समय भी बचेगा।

विज्ञापन

भारत को पहले जीत की तलाश

साल 2009 में महिला टी-20 विश्व कप कप की शुरुआत हुई थी। पहला खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम अब तक इस खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है। भारत, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पहले खिताब की तलाश में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ