---विज्ञापन---

खेल

T20 वर्ल्ड कप से पहले क्या ‘बेइज्जत’ होने से बच पाएगी श्रीलंकाई टीम? घर में इंग्लैंड के हाथों सूपड़ा साफ होने का खतरा

SL vs ENG 3rd T20I: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में श्रीलंकाई टीम अपने घर में क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 3, 2026 10:51
Sri Lanka vs England T20I
Sri Lanka vs England T20I

Sri Lanka vs England 3rd T20I: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस चार दिनों का समय बचा है. इससे पहले श्रीलंका की टीम अपने घर में मंगलवार, 3 फरवरी को टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी. शुरुआती दो मैचों में हार झेलने के बाद श्रीलंकाई टीम तीसरे टी20 में क्लीन स्वीप से बचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी मौका होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं तीसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

SL vs ENG 3rd T20I: किसका पलड़ा है भारी?

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल मैचों में दोनों टीमों के बीच कुल 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से 12 मैच इंग्लिश टीम ने जीते हैं और श्रीलंका को सिर्फ चार मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, दोनों टीमों के बीच हुए पिछले सभी 10 मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं. श्रीलंका की सरजमीं पर भी इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार रहा है और टीम ने यहां तीन टी20I मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है.

SL vs ENG 3rd T20I: पिच रिपोर्ट

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पल्लेकेले की पिच गेंदबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, बारिश के कारण बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, क्योंकि गेंद पिच पर चिपक रही है. वहीं, मौजूदा सीरीज में स्पिनर्स ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड ने पिछले दोनों मुकाबले रन चेज करते हुए की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, IPL में खेलने पर भी दिया बड़ा अपडेट

SL vs ENG 3rd T20I: कब और कहां देखें लाइव?

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

SL vs ENG 3rd T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका , पवन रथनायके, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

ये भी पढ़ें- बर्बादी की कगार पर PCB… ICC में नहीं मिलेगा किसी का भी साथ! भारत के खिलाफ मैच बायकॉट का दांव पड़ा उल्टा?

First published on: Feb 03, 2026 10:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.