Shubman Gill IND vs AUS: एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह गुड न्यूज शुभमन गिल को लेकर है। गिल कैनबरा में भारतीय टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। खास बात यह है कि शुभमन को देखकर लगा कि वह अपनी अंगूठे की इंजरी से पूरी तरह से उबर चुके हैं। पर्थ टेस्ट में गिल चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अगर पूरी तरह से फिट होकर एडिलेड में मैदान पर उतरता है, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा बूस्टर होगा।
गिल दिखे फिट
अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच मिस करने वाले शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन में पूरी तरह से फिट नजर आए। इंजरी के बाद गिल पहली बार नेट्स सेशन में उतरे और वह अच्छी लय में भी दिखाई दिए। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में गिल पिंक बॉल से बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। गिल ने वीडियो में बताया कि वह अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने इंजरी से लगभग रिकवर कर लिया है।
गौरतलब है कि चोटिल होने की वजह से शुभमन पहले टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। गिल की जगह पर देवदत्त पडिक्कल को नंबर तीन पर खेलने का मौका मिला था। हालाकि, पडिक्कल बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। पहली पारी में वो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि दूसरी इनिंग मे बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 रन बनाए थे।
गिल के आने पर कौन होगा बाहर?
शुभमन गिल का फिट होना भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, देखना दिलचस्प यह होगा कि शुभमन अगर एडिलेड टेस्ट में खेलते हैं, तो वह प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे। रोहित शर्मा की दूसरे टेस्ट में वापसी तय है और उनके टीम में आने पर देवदत्त पडिक्कल को बाहर बैठना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि गिल अंतिम ग्यारह में ध्रुव जुरैल की जगह लेंगे। ध्रुव पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास प्रभावित नहीं कर सके थे। पहली पारी मे विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 और दूसरी इनिंग में सिर्फ एक रन बनाया था।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
58 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines