Shubman Gill: इंग्लैंड की धरती पर कप्तान के तौर पर पहली बार मैदान पर उतरे शुभमन गिल ने लीड्स में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। गिल ने पहले टेस्ट मैच की फर्स्ट इनिंग में बेहतरीन बैटिंग करते हुए जोरदार शतक जमाया। भारतीय टीम के नए टेस्ट कैप्टन ने वो कारनामा कर डाला, जो इंडियन क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चार ही कप्तान कर सके हैं। गिल अपनी इनिंग की शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ अटैकिंग अप्रोच अपनाई। दिन का खेल खत्म होने तक गिल 127 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
गिल का बड़ा धमाका
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान पहली बार मैदान पर उतरे शुभमन गिल नई बैटिंग पोजीशन पर भी उतरे। क्रीज पर आते के साथ ही गिल ने मोर्चा संभाला और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 129 रनों की धांसू पार्टनरशिप जमाई। गिल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 56 गेंदों में पूरा किया। फिफ्टी पूरी करने के बाद गिल और भी अटैकिंग अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और कप्तान के तौर पर उन्होंने पहला शतक पूरा किया। गिल बतौर कैप्टन टेस्ट क्रिकेट की डेब्यू इनिंग में ही शतक जमाने वाले महज पांचवें भारतीय कैप्टन बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली ही कर सके हैं। गिल ने अपना नाम दिग्गजों की लिस्ट में शुमार कर लिया है।
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए मिलकर 91 रन जोड़े। राहुल ने 42 रन जड़े, तो यशस्वी ने 101 रन की धांसू पारी खेली। नंबर तीन पर उतरे साई सुदर्शन बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। गिल-यशस्वी की उम्दा बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद गिल और ऋषभ पंत ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 138 रन जोड़ चुके हैं। गिल 127 और पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
18 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
27 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
38 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines