Shreyas Iyer: स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं. श्रेयस अय्यर केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं, जबकि टेस्ट और टी-20 टीम में उन्हें जगह नहीं मिल रही है. हाल ही में श्रेयस ने दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी भी संभाली थी. इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारतीय A टीम के कप्तान थे. लेकिन अचानक अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा फैसला किया है और बीसीसीआई को खास पत्र भी लिखा है.
श्रेयस अय्यर का बड़ा फैसला
श्रेयस अय्यर को बीसीबसीआई ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंडिया A का कप्तान भी बनाया था. उन्होंने पहले मैच में कप्तानी भी की थी. वहीं 23 सितंबर से खेले जा रहे दूसरे मैच में उन्होंने प्लेइंग 11 से अपना नाम वापिस ले लिया. अय्यर लगातार घरेलू रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने बड़ा फैसला करते हुए बीसीसीआई को एक पत्र लिखा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक अय्यर ने बीसीसीआई को लिखा है कि पीठ में अकड़न और थकान की समस्या के कारण वह कुछ समय के लिए लाल गेंद क्रिकेट से ब्रेक चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: देहरादून वॉरियर्स के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे युवराज चौधरी, पिछले सीजन बल्ले से जमकर लूटी थी महफिल
अय्यर ने साफ कर दिया है कि वह कुछ समय के लिए लाल गेंद प्रतियोगिता से ब्रेक चाहते हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिलेगा या नहीं?
अय्यर का हालिया प्रदर्शन रहा है खराब
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में अय्यर ने सेंट्रल जोन के खिलाफ खराब बल्लेबाजी की थी. वह पहली पारी में महज 25 और दूसरी पारी में भी 12 रन बनाकर आउट हुए. सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और खिताब भी अपने नाम किया था. इसके बाद अय्यर ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ पहले ही मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने महज 8 रन बनाए थे. ऐसे में उनकी हालिया फॉर्म खराब रही है. इससे पहले अय्यर ने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्होंने 17 मैच में शानदार 50.33 की औसत के साथ 604 रन बनाए थे.
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
7 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
20 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
29 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
57 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
57 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines