School Girl Jasprit Bumrah Bowling Action: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने दुनिया का एक से एक बल्लेबाज खौफ खाता है। उनकी तूफानी यॉर्कर गिल्लियां उड़ाती नजर आती है। बुमराह का अलहदा बॉलिंग एक्शन भी दुनियाभर में मशहूर है। जिसके आगे बल्लेबाज पानी मांगते नजर आते हैं। बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कई गेंदबाज कॉपी करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में कुछ खिलाड़ी उनकी तरह बॉलिंग की कोशिश करते दिखे थे, लेकिन किसी लड़की को शायद आपने पहले कभी बुमराह की तरह बॉलिंग करते नहीं देखा होगा। दरअसल, इन दिनों एक स्कूल गर्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुमराह की तरह गेंदबाजी करती नजर आ रही है।
शानदार गेंदबाजी से किया दंग
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल गर्ल नेट पर बॉलिंग करते नजर आती है। चश्मा पहने स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही स्टूडेंट बुमराह की तरह ही रन अप लेती है और उसी तरह बॉल रिलीज करती है। उसकी शानदार यॉर्कर पर बल्लेबाज भी मात खा जाता है। इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है।
बीसीसीआई से मांग
वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इसकी ग्रूमिंग की मांग करने लगे हैं। फैंस का कहना है कि अगर ऐसी प्रतिभा को संवरने का मौका दिया जाए तो भारत के लिए एक दिन बड़ा काम कर सकती है।
बुमराह का टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
हाल ही में आयोजित टी-20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया था। बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 8 इनिंग्स में 15 विकेट चटकाए थे। वह अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने।
बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ डाउटफुल
बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। उनके बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने आयोजित होने वाली टेस्ट सीरीज से वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें इस सीरीज से भी आराम दिया जा सकता है। बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
28 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines