IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में सरफराज खान को भारतीय दल में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि इससे पहले सरफराज लगातार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारतीय दल में शामिल किया गया था। हालांकि स्टार बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच स्टार खिलाड़ी को दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए जगह मिली है।
सरफराज इस टीम के लिए खेलेंगे
सरफराज खान को दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा मुंबई के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन और शम्स मुलानी को भी वेस्ट जोन टीम में जगह मिली है। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है। सेमीफाइनल मुकाबले 4 सितंबर से खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 11 सितंबर से खेला जाएगा। कुल 6 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी। वेस्ट जोन की कमान शार्दुल ठाकुर संभालेंगे।
दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए वेस्ट जोन की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान, मुंबई), यशस्वी जयसवाल (मुंबई), आर्या देसाई (गुजरात), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), श्रेयस अय्यर (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), रुतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र), जयमीत पटेल (गुजरात), मनन हिंगराजिया (गुजरात), सौरभ नवाले (विकेटकीपर, गुजरात), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुश कोटियन (मुंबई), धर्मेंद्रसिंह जडेजा (सौराष्ट्र), तुषार देशपांडे (मुंबई), अरज़ान नागवासवाला (गुजरात)।
दलीप ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| नॉर्थ जोन बनाम ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 1) | 28 अगस्त – 31 अगस्त 2025 | सेंटर ऑफ एक्सेलेंस |
| सेंट्रल जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन (क्वार्टर फाइनल 2) | 28 अगस्त – 31 अगस्त 2025 | सेंटर ऑफ एक्सेलेंस |
| सेमीफाइनल 1 | 4 सितंबर – 7 सितंबर 2025 | सेंटर ऑफ एक्सेलेंस |
| सेमीफाइनल 2 | 4 सितंबर – 7 सितंबर 2025 | सेंटर ऑफ एक्सेलेंस |
| फाइनल | 11 सितंबर – 14 सितंबर 2025 | सेंटर ऑफ एक्सेलेंस |
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
26 mins agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
1 hr agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
1 hr agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
1 hr ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
2 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
2 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
3 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines