IND vs BAN: दूसरे टी-20 मैच से पहले संजू के लिए बढ़ी मुसीबत, गंभीर ने पहले ही की थी भविष्यवाणी

Sanju Samson: दूसरे मैच से पहले संजू को लेकर चुनौती बढ़ी है। पहले मैच में वह फ्लॉप हो गए थे। हालांकि गौतम गंभीर ने संजू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

Sanju Samson

Sanju Samson: रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 संन्यास के बाद संजू सैमसन को मौका मिल रहा है। उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने टी-20 प्रारूप में सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका दे रहे हैं। साल 2015 में टी-20 डेब्यू करने वाले संजू को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में मौका मिला। लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके।

संजू के सामने बड़ी चुनौती

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज में संजू के पास सुनहरा मौका है। वह इस सीरीज में बड़ी पारियां खेलकर अपनी जगह को स्थाई बना सकते हैं। लेकिन अब दिल्ली में होने वाले दूसरे मैच से पहले संजू की चुनौतियां बढ़ी हैं। दूसरे मैच में उनपर दबाव रहने वाला है। कोच गौतम गंभीर भी संजू के बारे में बड़ी भविष्यवाणी कर चुके हैं। उन्होंने कोच बनने से पहले कहा था कि संजू अगर भारत के लिए नहीं खेलते हैं तो ये देश का नुकसान है।

आकाश चोपड़ा ने भी संजू पर जताई चिंता

संजू के पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद आकाश चोपड़ा ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा था कि वह गेंद को जोर से नहीं मार रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वह गेंद को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे और वह एक के बाद एक चौके मार रहे थे। जब हर कोई हिट कर रहा था, तो उन्होंने भी हिट किया, लेकिन गेंद को सहलाते हुए।

पहले मैच में संजू ने बनाए थे 29 रन

संजू ने इस मैच में 19 गेंदों में 29 रन बनाए थे। वह इस दौरान अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने 6 चौके भी लगाए थे। हालांकि वह बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए थे।

संजू ने अब तक भारत के लिए 16 वनडे मैच में 510 रन बनाए हैं। इसके अलावा 31 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 473 रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ