हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: फिर फुस्स संजू सैमसन, एक ही तरह से चौथी बार गंवाया विकेट, उजागर हुई बड़ी कमजोरी

संजू सैमसन का फ्लॉप शो चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी जारी रहा। सैमसन महज एक रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: संजू सैमसन का फ्लॉप शो थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी संजू बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे साकिब महमूद ने पवेलियन की राह दिखाई। संजू अब तक इस सीरीज में बुरी तरह से फेल रहे हैं। चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए हैं। शॉर्ट गेंदों के खिलाफ सैमसन इस सीरीज में काफी दिक्कत में दिखाई दिए हैं। पहले तीन मैचों में जोफ्रा आर्चर ने संजू को चलता किया था।

संजू फिर फ्लॉप

संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। संजू को साकिब महमूद ने उछाल लेती हुई गेंद पर पुल शॉट खेलने का लालच दिया, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फंस गया। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में संजू ने जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन ज्यादा रूम ना होने के कारण वह शॉट को दूरी नहीं दे सके और आसान सा कैच दे बैठे। चार मैचों में सैमसन ने अब तक सिर्फ 35 रन बनाए हैं।

अंग्रेजों ने भांप ली है कमजोरी

इंग्लिश फास्ट बॉलर्स ने संजू सैमसन की कमजोरी को भांप लिया है। सैमसन अब तक खेले चार मैचों में एक ही तरह से अपना विकेट देकर चलते बने हैं। शॉर्ट गेंद के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्किल में दिखाई दिया है, जिसका भरपूर फायदा इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने उठाया है। चार पारियों में संजू ने कुल 23 शॉर्ट बॉल का सामना किया है और इस दौरान उनके बल्ले से 4 की मामूली औसत से सिर्फ 19 रन निकले हैं। मगर चिंता की बात यह है कि वह इस लाइन के खिलाफ चार बार आउट हो चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola