हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'इसका कोई मतलब ही नहीं बनता…', श्रेयस अय्यर को एशिया कप में न चुने जाने पर भड़के संजय मांजरेकर

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। इसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं को लताड़ा है।

विज्ञापन

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 में मौका नहीं मिला है। हालांकि वह मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम में डिसर्व करते थे। इस खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद आईपीएल 2025 में भी शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने आईपीएल में तो लगभग 50 की औसत के साथ रन बनाए थे। अय्यर की जगह शुभमन गिल को मौका मिलने पर संजय मांजरेकर ने अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने चयनकर्ताओं को जमकर खरी खोटी सुनाया है।

श्रेयस अय्यर के चयन न होने पर दुखी

श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 में नहीं चुने जाने के बाद संजय मांजरेकर ने भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि यह कुछ ऐसा है जो मैंने हाल ही में नहीं, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि चयनकर्ताओं का यह चलन कि वे किसी खिलाड़ी को एक प्रारूप में उसके प्रदर्शन के आधार पर चुनते हैं, जहां उस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, और फिर उसे दूसरे प्रारूप के लिए चुन लेते हैं। जब मैं किसी खिलाड़ी को उसके टेस्ट मैचों के प्रदर्शन के लिए टी-20 टीम में जगह देकर पुरस्कृत होते देखता हूं, तो मुझे यह क्रिकेट के तर्क से रहित लगता है। इसका कोई मतलब ही नहीं बनता। श्रेयस अय्यर का एशिया कप के लिए भारत की इस टी-20 टीम में न होना बेहद चौंकाने वाला है।

एशिया कप के लिए भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola