हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

करुण नायर के समर्थन में उतरे सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर दिया खास संदेश

Sachin Tendulkar on Karun Nair: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर करुण नायर की तारीफ की है।

विज्ञापन

Sachin Tendulkar praised Karun Nair: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज करुण नायर का बल्ला इन दिनों खूब गरज रहा है। विदर्भ की ओर से हिस्सा ले रहे नायर ने अब तक खेले गए 7 मैचों में कमाल की बल्लेबाजी कर हर किसी को कायल कर लिया है। चारों ओर इस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है। सचिन तेंदुलकर भी नायर के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा किया है।

सचिन तेंदुलकर ने नायर को किया सलाम

करुण नायर कई सालों से भारतीय टीम से दूर हैं। उनका फॉर्म काफी खराब था। लेकिन इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा जलवा बिखेरा की हर कोई उनका मुरीद हो गया। इस कड़ी में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल हुआ, जिन्होंने दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की शान में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 7 पारियों में 5 शतकों के दम पर 752 रन बनाना अद्भुत से कम नहीं है। इस तरह का प्रदर्शन ऐसे ही नहीं हो जाता है, ये परफॉर्मेंस ध्यान और कड़ी मेहनत के बाद ही निकला है। इसी तरह मजबूती से हर मौके को भुनाओ। सचिन के इस पोस्ट को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं।

कैसा रहा है नायर का प्रदर्शन?

विजय हजारे ट्रॉफी में नायर विदर्भ की ओर से भाग ले रहे हैं। उन्होंने अब तक खेली गई 7 पारियों में 752 रन बनाए हैं। इस खिलाड़ी ने 5 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया। नायर के शानदार प्रदर्शन के दम पर विदर्भ फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। खिताबी जंग 18 जनवरी को कर्णाटक के खिलाफ होगी। नायर विदर्भ से पहले अपना घरेलू क्रिकेट कर्णाटक के लिए ही खेलते थे। बाद में उन्होंने एनओसी लेकर विदर्भ की ओर से खेलना शुरू किया। नायर के इस प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिल जाएगा। 18 जनवरी को ही भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऐलान होना है।

विज्ञापन

भारत के लिए जमा चुके हैं तिहरा शतक

दिसंबर 2016 को करुण नायर ने भारत के लिए टेस्ट खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 381 गेंदों में 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी पारी की बदौलत भारत ने ये मुकाबला पारी और 75 रनों से अपने नाम किया था। भारत के लिए 6 टेस्ट मैच में उन्होंने 374 रन बनाए हैं। वहीं 2 वनडे खेलते हुए उन्होंने 46 रनों को अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें:- Sanju Samson के इस फैसले से नाखुश BCCI! कट सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से पत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola