Live Updates
RR vs GT Live Score: गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से हराया
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हार दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन पर ही ढेर हो गई. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन और रवींद्र जडेजा ने 38 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 24 रन जोड़े. इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका. वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला.
RR vs GT Live Score: राजस्थान का 8वां विकेट गिरा
15वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को जोफ्रा आर्चर के रूप में 8वां झटका लगा. आर्चर सिर्फ 5 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 8 विकेट पर 141 रन है.
RR vs GT Live Score: राजस्थान का 7वां विकेट गिरा
14वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान ने अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया. रविंद्र जडेजा 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. 13.5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट पर 136 रन है.
RR vs GT Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका
12वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को शुभम दुबे के रूप में छठा झटका लगा. शुभम 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने. 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 121 रन है.
RR vs GT Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन
8वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में 5वां झटका लगा. फरेरा सिर्फ 4 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. 8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 91 रन है.
RR vs GT Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका
8वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में चौथा झटका लगा. जुरेल 10 गेंदों पर 24 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए.
RR vs GT Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका
छठे ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को शिमरोन हेटमायर के रूप में तीसरा झटका लगा. हेटमायर 6 रन पर आउट हुए. उन्हें कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया. राजस्थान ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन बना लिए हैं.
RR vs GT Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में दूसरा झटका. यशस्वी 3 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. राजस्थान ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं.
RR vs GT Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा. वैभव 16 गेंदों पर 36 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 38 रन है.
RR vs GT Live Score: 2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 26/0
राजस्थान ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 26 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 24 रन और यशस्वी जायसवाल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs GT Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात ने दिया 230 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली तो वहीं सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 55 रन बनाए. इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 13 रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए. वहीं, राजस्थान की ओर से बृजेश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया.
RR vs GT Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका
19वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को जेसन होल्डर के रूप में चौथा झटका लगा. होल्डर सिर्फ 7 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.
RR vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 200 के पार
गुजरात ने 18वें ओवर में 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया. 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 205 रन है. फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर 28 रन और जेसन होल्डर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा. गिल 44 गेंदों पर 84 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हुए. 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 196 रन है.
RR vs GT Live Score: गुजरात ने 16 ओवर में बनाए 179 रन
गुजरात ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 78 रन और वॉशिंगटन सुदर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा. बटलर 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए. 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 155 रन है.
RR vs GT Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
11वें ओवर की 5वीं गेंद पर गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन 36 गेंदों पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें यश राज पुंजा ने आउट किया.
RR vs GT Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक
सुदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.
RR vs GT Live Score: साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
राजस्थान के खिलाफ साई सुदर्शन ने अर्धशत जड़ दिया है. सुदर्शन ने 30 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. वहीं, शुभमन गिल 45 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार
गुजरात की टीम ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा भी पार कर लिया. गुजरात ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान 108 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 50 रन और शुभमन गिल 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में बना डाले 82 रन
RR के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 82 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 39 रन और शुभमन गिल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs GT Live Score: गुजरात ने पूरे किए 50 रन
गुजरात टाइटंस ने चौथे ओवर में 50 का आंकड़ा पार कर लिया. गुजरात ने शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 52 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 34 रन और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs GT Live Score: पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर ने दिए 9 एक्स्ट्रा रन
गुजरात टाइटंस ने पहले ओवर में बिना विकेट गंवाए 18 रन बना लिए हैं. साई सुदर्शन ने चौके के साथ पारी की शुरुआत की. इस ओवर में जोफ्रा आर्चर ने काफी संघर्ष किया और 9 एक्स्ट्रा रन दिए, जिसमें 4 वाइड और एक नो बॉल शामिल रहीं.
RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs GT Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र.
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई.
RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
RR vs GT Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
RR vs GT Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम के नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह यशस्वी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और यह उनका कप्तानी डेब्यू भी है.
RR vs GT Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
राजस्थान रॉयल्स बना गुजरात टाइटंस मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.
RR vs GT Live Score: मौसम का हाल
मौसम की बात करें तो जयपुर में इस समय गर्मी काफी ज्यादा है, जहां दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. हालांकि, शाम के समय तापमान में गिरावट आने से खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरा मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.
RR vs GT Live Score: पिच रिपोर्ट
यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर खेला जाएगा, जो इस सीजन में पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैदान अब तक काफी हाई-स्कोरिंग रहा है. इस सीजन जयपुर में खूब रन बने हैं, जहां RR की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. खास बात यह रही कि दोनों ही मौकों पर टीम ने अपने स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव भी किया. ऐसे में यह मैच भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है.
RR vs GT Live Score: शानदार फॉर्म में हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वह पिछले 10 मैचों में 154 से ज्यादा की औसत से 378 रन बना चुके हैं. हालांकि, इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में वह चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे. उस मैच में राशिद खान ने गुजरात टीम की कप्तानी की थी.
RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
RR vs GT Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
RR vs GT Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में वैभव 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें राशिद खान ने पवेलियन भेजा था. वैभव एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में गुजरात की टीम उन्हें जल्द से जल्द आउट करना चाहेगी.
RR vs GT Live Score: 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने भी 10 मुकाबलों में 6 जीत हासिल की हैं, लेकिन 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. रन रेट के आधार पर गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स से पीछे चल रही है.
RR vs GT Live Score: चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार दर्ज की हैं. टीम के कुल 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है.
RR vs GT Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिडंत में GT का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 6 मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 में जीत मिली है.
RR vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन साई किशोर.
RR vs GT Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
RR vs GT Live Score: आज राजस्थान से भिड़ेगी गुजरात की टीम
आईपीएल के 52वें मुकाबले में आज (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन की शुरुआत में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां राजस्थान ने गुजरात को 6 विकेट से मात दी थी. प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल का 52वां मुकाबला शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से करारी मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन और रवींद्र जडेजा ने 38 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 24 रन जोड़े. इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका. वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली तो वहीं सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 55 रन बनाए. इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 13 रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए. वहीं, राजस्थान की ओर से बृजेश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह गुजरात की इस सीजन 11 मैचों में 7वीं जीत रही और 14 अंकों के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान को 11 मैचों में 5वीं हार मिली है और टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल 5वें स्थान पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines