हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले आई टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, चौथा टेस्ट खेलेगा स्टार बल्लेबाज

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। स्टार खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। मुकाबला मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमें चौथे मैच को अपने नाम करने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं। चौथे टेस्ट मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बना लेगी। हालांकि चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है। क्या है मामला आइए जानते हैं।

चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

चौथे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा नेट अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान गेंद उनके पैर पर लगी और वह थोड़ी देर परेशानी में देखे गए। उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोकी। इसके बाद हिटमैन ने फिजियो से ट्रिटमेंट लिया और बाद में आइस पैक बांधे हुए नजर आए। तब उनकी चोट को गंभीरता से लिया जा रहा था। माना जा रहा था कि हिटमैन चोट के कारण चौथा टेस्ट मैच मिस कर देंगे। हालांकि अब भारत के लिए अच्छी खबर आई है, क्योंकि रोहित अब पूरी तरीके से फिट हैं और वह मेलबर्न टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर बात की। उन्होंने कहा कि मेरा घुटना पूरी तरीके से ठीक है। उनके बयान से साफ हो गया कि रोहित फिट हैं और वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

खराब फॉर्म में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा खराब फॉर्म में हैं। उनकी पिछली 10 पारियों की बात करें तो हिटमैन ने एक भी शतक नहीं लगाया है। ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला नहीं चल सका था। इसके अलावा रोहित ऑस्ट्रेलिया में भी अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने आखिरी 10 पारियों में 2,52,0,8,18,11,3,3,6 और 10 रन हैं। मेलबर्न टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola