Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग ले रहे हैं। हालांकि अब तक खेले गए मुकाबले में रोहित का बल्ला नहीं चला है। रोहित आईपीएल 2025 के दौरान हाल ही में हॉटस्टार का हिस्सा बने थे, जहां पर उन्होंने अपनी वायरल लाइन ‘कोई गार्डन में घूमेगा’ के पीछे की कहानी बताई है। आखिरकार रोहित शर्मा को क्यों ऐसा कहने की जरूरत पड़ी। भारतीय कप्तान ने खुद इसके पीछे की सच्चाई बताई है।
रोहित शर्मा ने खोला राज
हॉस्टार पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि यह विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की बात है। ओवर खत्म हो चुका था और खिलाड़ी ऐसे टहल रहे थे जैसे किसी बगीचे में घूम रहे हों। कोई भी जल्दी में नहीं था, सब आराम से थे। मैं स्लिप में फील्डिंग कर रहा था और दोनों तरफ से स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे। मैच बहुत नाजुक स्थिति में था, हमें हर हाल में जीतना था। मैंने सुबह ही सबको कहा था कि हमें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी, लेकिन खिलाड़ी मैदान में मस्ती कर रहे थे।
रोहित ने कहा कि उस समय भारत को एक विकेट की बहुत जरूरत थी और वह खिलाड़ियों की कोशिश में कमी देखकर निराश थे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने दो-तीन ओवर देखे और फिर बोला कि ये ऐसे नहीं चलेगा, इस तरह क्रिकेट नहीं खेली जा सकती। सब बस जैसे-तैसे खेल रहे थे, जिससे मुझे गुस्सा आया। फिर मैंने सबको समझाया कि ऐसा मत करो। सामने एक अच्छी साझेदारी चल रही थी और मैं किसी भी तरह एक विकेट लेना चाहता था। ऐसे समय में सबको मिलकर मेहनत करनी होती है। लेकिन मैंने देखा कि सब अपने-अपने में लगे थे, जो मुझे अच्छा नहीं लगा।
रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन निराशाजनक
अब तक खेले गए 6 मैचों में रोहित ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। रोहित ने आखिरी 6 पारियों में 26,18, 17, 13,8 और 0 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
6 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
46 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines