Rohit Sharma Retirement: टी-20 के बाद रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है। लगातार खराब फॉर्म के चलते आलोचना झेल रहे रोहित ने अचानक से टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया। माना जा रहा था कि सिलेक्टर्स ने रोहित को साफ मैसेज दे दिया था कि इंग्लैंड दौरे पर हिटमैन को कप्तानी नहीं सौंपी जाएगी। इसके साथ ही रोहित को टेस्ट टीम से ड्रॉप करने पर भी विचार किया जा रहा था। हालांकि, रोहित ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में कहा था कि वह वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। इस बीच, रोहित ने अब 50 ओवर के फॉर्मेट से संन्यास लेने पर भी बड़ा अपडेट दे डाला है।
वनडे से कब रिटायर होंगे रोहित?
रोहित शर्मा ने वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार के संग बातचीत करते हुए अपने वनडे रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपने तरीके से खेलता था। मैंने अपना समय लिया। पहले मैं शुरुआती 10 ओवरों में 30 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 10 रन बनाकर बैटिंग करता था। हालांकि, अब अगर मैं 20 बॉल खेल रहा हूं, तो मैं क्यों 30, 35 या 40 रन ना बनाऊं? वहीं, कुछ मैचों में जब मेरा बल्ला चल रहा होता है और बॉल अच्छे से कनेक्ट होती है, तो मैं पहले 10 ओवरों में 80 रन बना देते हूं, जो कहीं से भी गलत नहीं है। मेरे सोचने का यही तरीका है।”
रोहित ने आगे कहा, “मैंने करके दिखाया है। मैंने रन बनाए हैं। हालांकि, अब मैं अलग तरीके से क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। ऐसा मत मानिए कि चीजें एक ही तरीके से चलती रहेंगी कि मैं 20 से 30 रन बनाकर बैटिंग करना जारी रखूंगा। जिस दिन मुझे लगेगा कि मैं फील्ड पर जो करना चाहता हूं वो नहीं कर पा रहा हूं, तो मैं खेलना बंद कर दूंगा। यह बात पक्की है। हालांकि, अभी मुझे पता है कि मैं जो कर रहा हूं उससे टीम की मदद हो रही है।”
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
24 mins agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
32 mins agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
1 hr agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
1 hr agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
2 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
4 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
11 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines