Rajat Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Riyan Parag RR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हो रही है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। इस बीच रियान पराग ने एक छोर संभाले रखा और टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। रियान पराग ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली।
मुकाबले में 17 रन बनाते ही रियान पराग ने इतिहास रच दिया। उनके IPL 2024 में 500 रन पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही वह लीग के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले 5वें अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले शॉन मार्श ने 2008 में, सूर्यकुमार यादव ने 2018 में, ईशान किशन ने 2020 में और यशस्वी जायसवाल ने 2023 में यह कारनामा किया था।
Riyan Parag is the first uncapped Player to complete 500 runs in IPL 2024. 💥
– The future star of India….!!!! pic.twitter.com/p1ugptieiX
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 15, 2024
मुकाबले में रियान पराग के प्रदर्शन की बात करें तो वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 141.18 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 48 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके भी निकले। रियान 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैच की 12 पारियों में 59.00 की औसत से 531 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 13 मुकाबलों में 504 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK Head To Head: बेंगलुरु के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, आंकड़ों से समझें
ये भी पढ़ें: नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप केस में बरी, टी20 विश्व कप 2024 में मिल सकता है मौका
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।