Rishabh Pant: टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत को बीच मैदान पर अंपायर से भिड़ने की सजा मिली है। आईसीसी ने पंत के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया है। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज की मैच फीस नहीं काटी गई है और उन्हें सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया है। बता दें कि बॉल बदलने को लेकर पंत कप्तान शुभमन गिल के साथ अंपायर के पास पहुंचे थे। मगर अंपायर ने गेंद चेंज करने के इनकार कर दिया था, जिसके बाद पंत काफी देर तक अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने आखिर में गेंद को भी फेंक दिया था।
पंत को आईसीसी ने लगाई फटकार
ऋषभ पंत को अंपायर से भिड़ने की आईसीसी ने सजा सुनाई है। पंत के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। हालांकि, पंत को आईसीसी ने सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया है। भारतीय उपकप्तान की 50 प्रतिशत मैच फीट कटने से बच गई है। पंत को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का दोषी पाया गया है। पंत को यह सजा एक इंटरनेशनल मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर करने की वजह से मिली है।
क्या हुआ था विवाद?
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हैरी ब्रूक ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोरदार चौका जमाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान पंत अंपायर के पास गेंद को बदलने की गुजारिश लेकर पहुंचे। अंपायर ने बॉल को चेक किया और अभी खेलने लायक बताया। बस इसके बाद पंत बुरी तरह से बिफर गए और अंपायर से बहस करने लगे। अपनी बात ना माने जाने की वजह से पंत ने गुस्से में आकर अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर पटक दिया और कुछ कहते हुए पीछे की तरफ मुड़ गए। पंत का यह बर्ताव देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी शोर मचा दिया था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की खुली पोल! सामने आई 3 खतरनाक कमजोरियां
11 mins agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें रोहित-विराट कब और कहां होंगे एक्शन में
34 mins agoपाकिस्तानी खिलाड़ी कायनात इम्तियाज ने लिया संन्यास, मैच रेफरी बनने के लिए किया बड़ा फैसला
43 mins ago'गोल्ड मेडल थाली में परोसा हुआ नहीं मिला' पाकिस्तान को हराने के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
1 hr agoईरानी कप में मुकेश कुमार ने बरपाया कहर, 8 विकेट लेकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा
1 hr agoईरानी कप में फेल हुए भारतीय टेस्ट टीम के 3 स्टार खिलाड़ी, बल्ले और गेंद से किया निराश
1 hr agoइंडिया ए की टीम में सूर्यांश शेडगे ने किया हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम
2 hrs ago‘वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे ’, कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा दावा
2 hrs agoन्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines