इस मैदान का कमेंट्री बॉक्स तोड़ देते हैं रिंकू सिंह, दूसरे मैच में तूफान मचाने को तैयार

Rinku Singh: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में रिंकू सिंह तोड़ फोड़ मचाने के लिए तैयार हैं।

Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका में है। पहला मैच टीम इंडिया ने शानदार तरीके से अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले मैच में संजू सैमसन का तूफान देखने को मिला था। उन्होंने अपने टी-20 करियर का दूसरा शतक जमा दिया। हालांकि अब दूसरा टी-20 मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में रिंकू सिंह पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।  रिंकू सिंह का इस मैदान से खास कनेक्शन है।

विज्ञापन

तोड़ फोड़ मचाने को तैयार रिंकू

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान पर रिंकू सिंह ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2023 में खेला था। तब रिंकू ने अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। खास बात ये थी कि रिंकू ने इस मैच में एक छक्का जड़ा था, जिससे मीडिया बॉक्स का कांच टूट गया था। तब रिंकू सिंह की चर्चा पूरी दुनिया में की गई थी।

विज्ञापन

उनके शॉट को दुनिया भर में सराहा गया था। इस मैच में भारत ने रिंकू सिंह की पारी के बदौलत 180 रनों का स्कोर खड़ा किया था, हालांकि साउथ अफ्रीका टीम ने डीएलएस मेथड के तहत 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। अब एक बार फिर रिंकू सिंह तोड़ फोड़ मचाने के लिए इस मैदान पर तैयार हैं।

विज्ञापन

रिंकू सिंह का हालिया प्रदर्शन

रिंकू सिंह ने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में खेला था। इस सीरीज में रिंकू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने दूसरे मैच में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि आखिरी मैच में उन्होंने नाबाद 8 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रिंकू खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 11 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, अवेश खान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ